Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: राष्ट्र भक्त सवर्ण समाज संगठन की बैठक: आगामी आक्रोश रैली की तैयारियों को लेकर प्रियदर्शनी व मोहिनी कॉलोनी क्षेत्र की बैठक 17 सितंबर को

मंगलवार, 15 सितंबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। यूजीसी (UGC) के मुद्दों और लगातार चल रहे विरोध प्रदर्शन के क्रम में आगामी 7 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाली विशाल आक्रोश रैली की तैयारियों को लेकर बैठकों का दौर जारी है। इसी कड़ी में संगठन द्वारा वार्ड और क्षेत्रवार बैठकों का आयोजन किया जा रहा है।
जिला शिवपुरी के मुख्य जिला संयोजक श्री शत्रुघ्न सिंह तोमर कार्यकारी जिला संयोजक महेश शर्मा जिला महामंत्री महेंद्र जैन विधिक सलाहकार एवं जिला संयोजक रोहित शर्मा जिला मीडिया प्रभारी वरुण पाराशर  ने जानकारी देते हुए बताया कि इसी क्रम में प्रियदर्शनी कॉलोनी एवं मोहिनी कॉलोनी क्षेत्र की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है।
दिनांक: बुधवार, 17 सितंबर 2026
समय: सायं 05:30 बजे
स्थान: पटेल पार्क, शिवपुरी
संचालन एवं व्यवस्था: श्री आनंद जी भार्गव एवं श्री अशोक जी अग्रवाल
इस बैठक में आगामी 7 अक्टूबर की विशाल आक्रोश रैली की सफलता और रूपरेखा को लेकर चर्चा की जाएगी। राष्ट्र भक्त सवर्ण समाज संगठन, जिला शिवपुरी की ओर से क्षेत्र के समस्त प्रबुद्ध जनों और नागरिकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समयानुसार बैठक में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129