Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_धर्म: शिवपुरी में हर्षोल्लास से मना मुनि श्री 108 प्रणव सागर जी महाराज का 13वां दीक्षा महोत्सव, एक ही घर में हुई तीनों मुनिराजों की आहारचर्या

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। श्री 1008 चिंतामणि पार्श्वनाथ दिगंबर जैन छत्री मंदिर, गुरुद्वारा शिवपुरी में ओमकार श्रमण मुनि श्री 108 प्रणव सागर जी महाराज का 13वां दीक्षा दिवस (गुरु उपकार दिवस) बड़े ही भक्तिभाव एवं धूमधाम से मनाया गया।
जिन अमृतोद्भव वर्षायोग 2026 के पावन अवसर पर आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में समाधिस्थ गणाचार्य श्री 108 विरागसागर जी महाराज एवं चर्या शिरोमणि गणाचार्य श्री 108 विशुद्धसागर जी महाराज के परम शिष्य मुनि श्री प्रणव सागर जी महाराज के चरणों में सकल जैन समाज ने श्रीफल समर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
धर्मसभा में मुनि श्री के त्याग, तपस्या एवं संयममय जीवन पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर वंदनीय मुनि श्री अनंगसागर जी एवं दिगंबर श्रमण श्री जयन्द्रसागर जी का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ।
एक ही घर में तीनों मुनिराजों की आहारचर्या-
धर्म नगरी शिवपुरी में जब से तीनों मुनिराजों का चतुर्मास् चल तब से पहली बार मंगलवार को परम सौभाग्य का अवसर रहा जब तीनों मुनिराजों की आहारचर्या एक साथ वर्मा कॉलोनी स्थित निवास पर प्रेमचंद, अरविंद, पुष्पेंद्र, रवि, रिद्धान, सरस, दिव्यांशु, मनु समस्त जैन भंडारी परिवार के अकाझीरी वाले पर संपन्न हुई। इस दुर्लभ संयोग से परिवार को पुण्य लाभ प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सम्मिलित होकर धर्मलाभ लिया। अंत में प्रभावना वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। आयोजन सकल जैन समाज एवं छत्री मंदिर ट्रस्ट कमेटी, शिवपुरी द्वारा किया गया।












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129