Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: दिवाली तक गांधी चौक पार्क के अंदर लगेगा पटवा बाजार, बाहर की रेलिंग हटी, पार्किंग में होगा उपयोग

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
shivpuri शिवपुरी। शहर की कोर्ट रोड को आदर्श रोड बनाने के प्रयासों के तहत आज मंगलवार को तय हुआ है कि दिवाली तक पटवा बाजार गांधी चौक पार्क के अंदर लगाया जाएगा। दिवाली के बाद नया स्थान पटवाओं की सहमति से तय होगा। साथ ही पटवा बाजार के लिए पार्क के बाहर जो रेलिंग कुछ साल पहले लगाई थी उसे हटाकर अब पार्किंग की जाएगी। इन दोनों निर्णय पर आज भारी मशक्कत के बाद आम सहमति बन गई है। 
विधायक देवेंद्र जैन और नपाध्यक्ष गायत्री ने बनाई सहमति
नगर की इस अहम परेशानी को हल करने आज विधायक देवेंद्र जैन, नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा, सीएमओ यशवंत राठौर, ट्रैफिक प्रभारी रणवीर सिंहसहित अन्य अधिकारी गांधी चौक पहुंचे थे। जहां पार्क में बैठकर पटवा क्लास ली और उन्हें समझाया पटवाओ ने दिवाली करीब होने से व्यापार प्रभावित होने की बात कही। जिस पर सभी ने मिलकर उन्हें समझाया और बात बन गई।
नपाध्यक्ष गायत्री ने कहा
गांधी चौक पर पटवा बाजार के दुकानदारों से चर्चा कर बाजार को व्यवस्थित रूप से संचालित करने के संबंध में विचार-विमर्श किया, ताकि राहगीरों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो और हमारे दुकानदार भाइयों को भी अपना व्यवसाय करने में असुविधा का सामना न करना पड़े।
इस दौरान विधायक श्री देवेंद्र जैन जी, नगर पालिका प्रशासन एवं यातायात पुलिस के साथ बाजार की व्यवस्था का जायजा लिया तथा सभी के हितों को ध्यान में रखते हुए सुचारु एवं व्यवस्थित बाजार व्यवस्था सुनिश्चित करने पर चर्चा की। उद्देश्य स्पष्ट है—व्यापार भी सुचारु रूप से चले और आमजन का आवागमन भी सुगम रहे।












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129