Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_धर्म: शिवपुरी में 15 अक्टूबर को निकलेगी 251 मीटर लंबी विशाल चुनरी यात्रा, राजेश्वरी मंदिर से सिद्धेश्वरी कैला माता मंदिर तक जाएगी

मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
* राजेश्वरी मंदिर से सिद्धेश्वरी कैला माता मंदिर तक निकलेगी यात्रा, सिद्धेश्वर महादेव महिला समिति करेगी आयोजन
शिवपुरी। शिवपुरी में नवरात्रि के अवसर पर 15 अक्टूबर, गुरुवार को 251 मीटर लंबी भव्य चुनरी यात्रा का आयोजन किया जाएगा। सिद्धेश्वर महादेव महिला समिति, शिवपुरी द्वारा आयोजित यह यात्रा शाम 4 बजे राजेश्वरी मंदिर से प्रारंभ होकर सिद्धेश्वरी कैला माता मंदिर तक पहुंचेगी।
आयोजन समिति की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, विशाल चुनरी यात्रा में माता रानी को 251 मीटर लंबी चुनरी अर्पित की जाएगी। यात्रा का आयोजन धार्मिक आस्था और माता रानी की आराधना के उद्देश्य से किया जा रहा है।
समिति ने शहर की महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में चुनरी यात्रा में शामिल होने की अपील की है। आयोजन के लिए 'चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है' का संदेश दिया गया है।
सिद्धेश्वर महादेव महिला समिति ने सभी महिलाओं से गुरुवार शाम 4 बजे राजेश्वरी मंदिर पहुंचकर चुनरी यात्रा में सहभागिता करने का आग्रह किया है।











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129