शिवपुरी। अग्रसेन भवन शिवपुरी पर अग्रवाल महिला मंडल द्वारा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष में दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें सुंदर भजनों की प्रतियोगिता हुई। राधा ग्रुप, सीता ग्रुप, लक्ष्मी ग्रुप, दुर्गा ग्रुप सरस्वती एवं पार्वती ग्रुप ने भाग लिया और सुंदर भजनों की प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सीता ग्रुप ने प्राप्त किया एवं द्वितीय स्थान पार्वती ग्रुप एवं तृतीय स्थान लक्ष्मी ग्रुप ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता की विजेताओं को संरक्षक मंडल द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।
इस अवसर पर संरक्षक एवं संचालक मंडल की समस्त पदाधिकारी महिलाएं उपस्थित थी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अग्रवाल महिला मंडल की संयोजक श्रीमती मधु मित्तल, सुनीता अग्रवाल,अध्यक्ष श्रीमती आशु अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अनीता बंसल, उपाध्यक्ष बबीता अग्रवाल, सह उपाध्यक्ष ज्योति अग्रवाल, सचिव अंजू गर्ग, सहसचिव प्रार्थना अग्रवाल, एवं मोनिका गर्ग से सचिव शामिल थी। गरबा डांडिया कीसुंदर प्रस्तुतियां अग्रवाल महिला मंडल द्वारा अग्रसेन भवन पर दी जा रही है जिसमें विजेताओं को पुरस्कार का वितरण भी किया जाएगा।











सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें