शिवपुरी। लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 E-1 के सेवा सप्ताह के अंतर्गत लायंस क्लब शिवपुरी राइजर्स एवं लायंस क्लब शिवपुरी क्लासिक के संयुक्त तत्वावधान में वरिष्ठ लायन रामशरणअग्रवाल जी की स्मृति में रंगढ़ रेनबो स्कूल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया एवं इस अवसर पर शहर के रक्तवीरों जिन्होंने अनेको बार परहित में उत्साहपूर्वक निस्वार्थ भाव से रक्तदान कर अनेकों जीवन बचाने में अपना सहयोग किया , को सम्मानित किया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. इला गुजारिया एवं डॉ. शिल्पा मोटघरे उपस्थित रहीं। इस अवसर पर एरिया लीडर PMJF लायन पवन जैन, रीजन चेयरपर्सन लायन कपिल सहगल, सर्विस वीक चेयरपर्सन लायन गोपिंद्र जैन एवं जोन चेयरपर्सन लायन पुनीत गोयल सहित लायंस क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम के शुभारंभ में ध्वज वंदना का वाचन लायन किरण उप्पल द्वारा एवं राष्ट्र गान विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा किया किया गया। लायन संगीता रंगढ ने स्वागत उद्बोधन में सभी रक्त दाताओं एवं रक्त वीरों का स्वागत किया। मेडिकल कॉलेज की डॉ. शिल्पा मोटघरे ने ब्लड डोनेशन के संबंध में अवेयरनेस टॉक के माध्यम से रक्तदान के महत्व, इसकी आवश्यकता एवं इससे जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं को सरल एवं सारगर्भित शब्दों में समझाया। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महान सेवा कार्य है, जिससे जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान मिल सकता है।
रक्तवीरों के उत्साहवर्धन एवं उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए पंकज जैन, अमित खंडेलवाल, अखिल चौहान, गोपाल अग्रवाल, सुनील सोनी, देवेंद्र शर्मा, मनोज शर्मा, धीरज उप्पल, विनोद गुप्ता, निखिल चोकसे, काजल पाठक एवं रजत जैन का सम्मान किया गया।
यादगार पल
आज श्री गौरव श्रीवास्तव एवं श्री चौरसिया ने प्रथम बार रक्तदान किया । इस अवसर पर श्रीमति रूपसी गुराया, सुश्री रश्मि सोनी , सूरज बंसल,आदर्श त्रिवेदी , लायन सुधांशु भार्गव , बबीता जैन , लायन गोपेन्द्र जैन, पुनीत गोयल, श्रीमति प्रियंका शिवहरे, धीरज उप्पल जी, सुनील सोनी, सेतु अग्रवाल, पुलक अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, कोणार्क प्रताप आदि मेंबर्स ने ब्लड डोनेशन किया
इस अवसर पर लायन्स लायन शिवपुरी राइजर एवं क्लासिक
के अध्यक्ष लायन लायन सी.ए. लायन अखिल गोयल,लायन संगीता रंगढ़, सचिव लायन अमन चौधरी , क्लब कोषाध्यक्ष लायन लायन सी.ए. सेतु अग्रवाल भी मौजूद रहे।
कॉर्डिनेटर लायन कपिल अग्रवाल, लायन मोहित बिंदल,लायन गौरव खंडेलवाल ,लायन शशि अग्रवाल ,पुलक अग्रवाल लायन अशोक रंगड़ का विशेष याेगदान रहा।
लायन सूरज बंसल, लायन मोहित बिंदल ,लायन कोणार्क प्रताप सिंह,लायन राजीव गुप्ता,लायन सौरभ बिंदल, लायन शुभम अग्रवाल
लायन ,लायन कपिल अग्रवाल,लायन लायन विनीता जैन, लायन प्रियंवदा भार्गव , लायन संजीव ढींगरा, लायन अशोक ,लायन पवन शर्मा, लायन राजकुमार शर्मा, लायन सत्यनारायण अग्रवाल,लायन सुधांशु भार्गव, लायन अरविंद गुप्ता , लायनेस प्रियंका शिवहरे, लायनेस मीनाक्षी शिवहरे आदि की गरिमामय उपस्थित रही।
कार्यक्रम के अंत में मेडिकल कालेज की पैरामेडिकल टीम के सभी सदस्यों एवं विद्यार्थियों का भी सम्मान किया गया।












सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें