शिवपुरी। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की ईकाई के रूप में शिवपुरी (म०प्र०) में स्थित संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान में दिनांक 26.10.2026 से 01.11.2026 तक आयोजित होने वाले सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 कार्यक्रम का शुभारंम्भ दिनांक 26.10.2026 को 1100 बजे श्री राजेश कुमार चौधरी, उप महानिरीक्षक (दूरसंचार), भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा संस्थान में तैनात पदाधिकारियों को शपथ के साथ किया जो एक सप्ताह तक चलेगा और जिसका मूल मंन्त्र है "सत्यनिष्ठा से समृद्धि" "PROBITY FOR PROSPERITY" एवं विभिन्न कार्यक्रमो के माध्यम से बल के पदाधिकारियों, स्कूल/कालेजों के छात्रों/ग्राम पचायतों के नागरिकों तथा सरकारी संस्थाओं के कर्मियों को जागरूक किया जाएगा।
सतर्कता के क्षेत्र में केन्द्रीय सरकारी ऐजेंसियों को सलाह तथा मार्ग दर्शन हेतु श्री के० संथानम की अध्यक्षता वाली भ्रष्टाचार निवारण समिति की सिफारिसों पर सरकार ने फरवरी 1964 में केन्द्रीय सतर्कता आयोग की स्थापना की थी। केन्द्रीय सतर्कता आयोग की पृष्ठभूमि एक शीर्षस्थ सतर्कता संस्थान के रूप में की गई जो किसी भी कार्यकारी प्राधिकारी के नियंत्रण से मुक्त है तथा केन्द्रीय सरकार के अतंर्गत सभी सतर्कता गतिविधियों की निगरानी करता है एवं केन्द्रीय सरकारी संगठनों में विभिन्न सतर्कता कार्यों की योजना बनाने, निष्पादन करने, समीक्षा करने तथा सुधार करने में सलाह देता है।
भारत के महामहिम राष्ट्रपति द्वारा एक अध्यादेश जारी किए जाने के फलस्वरूप केन्द्रीय सतर्कता आयोग को 25 अगस्त 1988 में सवैधानिक दर्जा देकर एक बहुसदस्यीय आयोग बनाया गया और आयोग का पहला अध्यक्ष 1964 में श्री निटटूर श्रीनिवास राव को बनाया गया। वर्तमान समय में केन्द्रीय सतर्कता आयोग का अध्यक्ष श्री ए०एस० राजीव को बनाया गया, यह एक वैधानिक पद है।
सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाने का सीधा उददेश्य भारत के नागरिकों का जागरूक कराना है। भारत के नागरिकों को समाज और देश में व्याप्त भ्रष्टाचार के प्रभाव के प्रति जागरूक करना है, जिसके माध्यम से नागरिकों तथा देश का विकास हो सके। भारत के प्रधानमन्त्री के मुताबिक भ्रष्टाचार, मादक पदार्थ, आर्थिक अपराध, आतंकवादी वित्तपोषण यह सभी आपस में एक दूसरे से जुडे हुए है। ऐसे में भ्रष्टाचार के खिलाप नागरिक व सरकार दोनों को मिलकर काम करना होगा।












सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें