Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_अच्छी_खबर: जीवाजी क्लब ग्वालियर में खेली जा रही mp पिकल बॉल लीग में फाइनल मुकाबला 50+ आयु वर्ग में शिवपुरी के खिलाड़ी अजय सांखला एवं दीपक गर्ग की जोड़ी ने जीता, एमपी की 8 टीम में बनाया स्थान

सोमवार, 26 अक्टूबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
* कुल 18 लाख रुपये की इनामी राशि वाली मध्य प्रदेश पिकलबॉल लीग चार चरणों में आयोजित की जा रही है
ग्वालियर/शिवपुरी। मध्य प्रदेश पिकल बाल लीग 3 में शिवपुरी के अजय सांखला और दीपक गर्ग उपविजेता बनकर   मध्य प्रदेश की 8 प्रमुख टीमों में पाया स्थान  जीवाजी क्लब ग्वालियर में खेली जा रही mp पिकल बॉल लीग में फाइनल मुकाबला 50+ आयु वर्ग में शिवपुरी के खिलाड़ी अजय सांखला एवं दीपक गर्ग की जोड़ी का ग्वालियर की अजय गुप्ता एवं मनोज के बीच हुआ जिसमें अजय गुप्ता एवं मनोज की जोड़ी ने फाइनल जीतकर विजेता का  खिताब अपने नाम किया उपविजेता का खिताब अजय सांखला और दीपक गर्ग की जोड़ी को मिला   मध्य प्रदेश में पिकल बॉल खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से  इस प्रतियोगिता का आयोजन विभिन्न  4 शहरों में किया जा रहा है इसी  का तीसरा चरण ग्वालियर में किया गया। इसमें विभिन्न आयु वर्ग बाले विजेता और उपविजेता  का  चयन 18 लाख इनामी राशि बाली लीग के लिए  किया गया है जो कि जनबरी माह में इंदौर में होगी। अजय सांखला और दीपक गर्ग का भी चयन उस लीग के लिए हो गया है उनके उपविजेता बनने और   सुपर 8 में चयन पर सभी  खिलाड़ियों,  शिवपुरी क्लब ,  मित्रों एवं शुभ चिंतको ने  बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। 
प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में एमपीपीएल के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सूर्यांश यादव तथा प्रबंध निदेशक मुक्ता सिंह उपस्थित रहीं। इस अवसर पर जीवाजी क्लब के कोषाध्यक्ष संजय नीखरा, खेल सचिव रमन झाम और पिकलबॉल कोर्ट प्रभारी गगन भल्ला भी मौजूद रहे।
कुल 18 लाख रुपये की इनामी राशि वाली मध्य प्रदेश पिकलबॉल लीग चार चरणों में आयोजित की जा रही है। इसका पहला लेग इंदौर, दूसरा भोपाल और तीसरा ग्वालियर में हुआ है। चौथा लेग इंदौर में आयोजित किया जाएगा। चारों लेग के विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मुख्य नीलामी के लिए चयनित किया जाएगा। ग्वालियर में आयोजित तीसरे लीग में विभिन्न आयु वर्गों के लगभग 80 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। युवा खिलाड़ियों के साथ अनुभवी खिलाड़ियों की भागीदारी ने भी प्रतियोगिता को आकर्षक बनाया।












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129