शिवपुरी। बहुचर्चित गांधी पेट्रोल पंप (जय भारत ऑटो मोबाइल्स) की भूमि को हाईकोर्ट के आदेश पर नगर पालिका कब्जाने जा रही है। सोमवार 5 अक्तूबर की सुबह 10 बजे पंप पर बुलडोजर चलाने के लिए नपा ने एसपी से पुलिस बल की मांग की है। बता दें कि द्वितीय अपील क्रमांक 18/2003 नगर पालिका परिषद शिवपुरी बनाम जय भारत ऑटो मोबाइल्स के मामले में माननीय उच्च न्यायालय ग्वालियर द्वारा 1 सितंबर 2026 को पारित आदेश के पालन में नगर पालिका ने एक नोटिस पंप संचालक को भेजा था, इसी के चलते अब अब कब्जा लेने की कार्रवाई नपा करेगी।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद शिवपुरी ने पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को पत्र लिखकर गांधी पेट्रोल पंप, झांसी तिराहा स्थित जय भारत ऑटो मोबाइल्स की भूमि को नगर पालिका के अधिपत्य में लेने हेतु पुलिस बल उपलब्ध कराने की मांग की है।
पत्र में 5 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10 बजे महिला और पुरुष पुलिस बल भेजने तथा अतिक्रमण हटाने के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने का अनुरोध किया गया है।
इस संबंध में कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार और थाना प्रभारी देहात को भी सूचनार्थ प्रतिलिपि भेजी गई है। ज्ञात रहे कि आज दिन में नपाध्यक्ष ने सीएमओ पर उक्त मामले में कार्रवाई नहीं किए जाने पर सांठगांठ के आरोप लगाए थे जिसके बाद शाम होते नपा का पुराना पत्र वायरल हुआ है।












सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें