शिवपुरी। परमार्थ सेवा समिति द्वारा आज अग्रसेन चौक पहुंचकर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान समिति एवं अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों और समाजबंधुओं ने श्रमदान करते हुए अग्रसेन चौक की साफ-सफाई की।
स्वच्छता अभियान में मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के अध्यक्ष श्री सुमत कुमार गुप्ता जी, परमार्थ सेवा समिति के जिला अध्यक्ष श्री सुदर्शन प्रधान जी, सहमंत्री श्री सुनील जैन जी, महामंत्री श्री ऋषि गोयल जी, कोषाध्यक्ष श्री अमन गोयल जी, मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के प्रचारमंत्री श्री मनीष गुप्ता जी, अग्रवाल फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष श्री प्रांशुल अग्रवाल जी, अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन युवा इकाई जिला शिवपुरी के जिला अध्यक्ष श्री रितिक गर्ग (भटनावर वाले), श्री मुकेश जैन जी सहित बड़ी संख्या में अग्रवाल समाजबंधु उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सभी ने स्वच्छता को लेकर नागरिकों को जागरूक किया और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संदेश दिया। अभियान के माध्यम से समाजसेवा के साथ-साथ स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश भी दिया गया।











सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें