Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: कोतवाली टीआई रोहित दुबे लाइन हाजिर, 7 पुलिसकर्मी निलंबित, एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया की बड़ी कार्रवाई

गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
shivpuri शिवपुरी। एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने बुधवार की शाम अचानक कोतवाली का औचक निरीक्षण कर डाला। जिसके बाद बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए कोतवाली टीआई रोहित दुबे को लाइन हाजिर कर डाला है, जबकि 7 पुलिस कर्मियों को एसपी ने निलंबित किया है। अभी कोतवाली में किसी नए टीआई को पदस्थ नही किया गया हैं।
 इन पुलिस कर्मियों में ये हैं शामिल
 सब इंस्पेक्टर प्रवीण त्रिवेदी, हवलदार अवतार सिंह, हवलदार गजेंद्र परिहार,  हवलदार जितेंद्र रायपुरिया, शरद यादव, विनय कुमार व आरक्षक देवेंद्र रावत शामिल है। 
 2 पुलिस कर्मियों में हुआ था विवाद, कोतवाली से लेकर माधव चौक तक झगड़े थे
घटना के पीछे शिवपुरी कोतवाली में दो पुलिसकर्मियों के बीच मारपीट की खबर सामने आई थी। बीती रात कोतवाली परिसर में दो पुलिसकर्मियों के बीच झगड़ा हुआ था एक दूसरे की गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई फिर सहायता केंद्र के आस पास भी दोनों के बीच दोबारा विवाद होने की चर्चा के बाद आज मामले की जांच के बाद एसपी ने कार्यवाही को अंजाम दिया है। 













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129