Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: सहकारी बैंक के 80.56 करोड़ रुपये के गबन मामले में कलेक्टर अर्पित वर्मा गबन कांड के मुख्य आरोपी राकेश पराशर की जमानत रद्द कराने की तैयारी में

बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
shivpuri शिवपुरी। किसी ने सच ही कहा है कि देश में पीएम, सीएम और डीएम के रहते अमन शांति कायम रह सकती है बल्कि गड़बड़ घोटालेबाज भी लाइन पर लाए जा सकते हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं शिवपुरी जिले को मिले तेज तर्रार जिला कलेक्टर अर्पित वर्मा की। जिन्होंने चार्ज लेने के बाद कुछ फैसलों से जनता का दिल जीत लिया। अब उनकी नजर पूरी तरह से जिला सहकारी बैंक की तरफ आ गई है जिसमें हुए करोड़ों के घोटाले के चलते सैकड़ों खातेदारों की गाढ़ी कमाई फसकर रह गई। बदले में गबन करने वाले पकड़े गए तो जेल से बाहर भी आ गए इनमें गबन का मुख्य सरगना भी शामिल है लेकिन सहकारी बैंक के 80.56 करोड़ रुपये के गबन मामले में कलेक्टर अर्पित वर्मा अब गबन कांड के मुख्य आरोपी राकेश पराशर की जमानत रद्द कराने की तैयारी में हैं मामले की जानकारी लोकायुक्त और EOW को भेजने वाले है, अगर ऐसा हुआ तो गबन कांड मामले में  फिर तेज कार्रवाई दिखाई देगी। इधर बैंक के एम्प्लोई, ऋण लेकर जमा न करने वाले भी कलेक्टर के रडार पर है और उनके शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी है। 












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129