* आज कुशवाह समाज शिवपुरी द्वारा धूम-धाम से मनाई लव-कुश जयंती
शिवपुरी। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कुशवाह समाज शिवपुरी द्वारा शहर में भगवान लवकुश जयंती का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूम में सांसद मान भारतसिंह कुशवाह नए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने न केवल कुशवाहा समाज को विधायक, सांसद, मंत्री व बिहार में मुख्यमंत्री व उत्तर प्रदेश में उपमुख्यमंत्री भी दिए हैं, इसलिए समाज को संगठित होकर आगे बढ़ना चाहिए । इसके बाद उन्होंने आगे बच्चों को शिक्षित होने के साथ-साथ राजतंत्र राजनीति में सक्रियता से आगे आने की अलावा अन्य चीजों का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अब हमारा समाज हम जैसा चाह रहे थे वैसा भी बन गया है, इसलिए हम अब सौभाग्यशाली हैं कि कुशवाहा जैसे समाज में हम जन्मे हैं और हमारा समाज भी हमारा जैसा नहीं सोच के साथ आगे बढ़ रहा है न केवल शिक्षा बल्कि राजनीति में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहा है। इसके बाद पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष दीदी हिना कवरे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अब राजनीतिक पार्टियों भी समाज के संगठन और जनसंख्या के हिसाब से सम्मान देने लगी है, ईसी का परिणाम है कि कुशवाहा समाज भी संगठित होकर के एक जगह मतदान करने लगा है और राजनीतिक पार्टियां को भी एहसास करने लगा है कि कुशवाहा समाज भी एक ऐसा सामाज है जो जिसका चाहेगा उसका राजनीति में मुकाम हासिल कर सकेगा इसके बाद उन्होंने अन्य विषयों पर भी चर्चा की और आगे उन्होंने मंच से विश्वास दिलाया कि पंजाब चुनाव के बाद में मध्य प्रदेश के सभी विधानसभा जहां कुशवाहा बहुल है वहां पर भ्रमण कर राजनीति की चेतना जगाने का कार्य करूंगी। इसके बाद कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पोहरी विधायक कैलाश कुशवाहा ने भी समाज को संगठित होकर शिक्षा के साथ-साथ राजनीति में भागीदारी करने के अलावा उन्होंने कहीं समाज उत्थान पर चर्चा की, उन्होंने कहा कि समाज में फेली कुरुतियों को दूर करना है, मृत्यु भोज जैसे अन्य फिजूल खर्चों को कम करते हुए बच्चों के शिक्षा पर जोर दिया। साथ ही सभी युवाओं को संगठित होने के साथ-साथ इस तरह के कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर भागीदार करने की बात कही। इसके बाद कार्यक्रम में समाज विकास व संगठित रहने के अलावा शिक्षा पर जोर देते हुए सबलगढ़ के पूर्व विधायक बैजनाथ कुशवाहा ने भी अपनी प्रमुख बातें रख, इस मौके पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश सिंह कुशवाहा ने भी समाज के इतिहास पर वर्णन डालते हुए अपने व्याख्यान दिए, वहीं सतना के विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने भी अपने सामाज के महापुरुषों ने लगाए पेड़ों से आगे आने वाली पीढ़ी किस तरीके से लाभ लेती है उसका वर्णन करते हुए हमारे समाज के गौरवशाली इतिहास का वर्णन करते हुए महापुरुषों के चित्रण पर चलने की बात कही।
भगवान लव कुश हनुमान जी की प्रदर्शनी रही आकर्षक
मीडिया प्रभारी नरेश कुशवाह ने बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत सुबह 10 बजे अथाई मोहल्ला, पुरानी शिवपुरी से चल समारोह के साथ शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुये जैसे गुरूद्वारे, माधव चौक चौराहा, गांधी चौक, कोर्ट रोड, अस्पताल चौराहा, एमएम चौराहा, घोड़ा चौराहा होते हुये कार्यक्रम स्थल महाकाल होटल, न्यू बस स्टेण्ड, शिवपुरी पर पहुंची,जहां समाज बंधुओं द्वारा भगवान लवकुश के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जुल्वत कर रंगारंग कार्यक्रम किया गया, इस मौके पर भगवान लव कुश सहित हनुमान जी की बाल स्वरूप में प्रदर्शित करें की गई प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। इस मौके पर भारतसिंह कुशवाह सांसद ग्वालियर, सहित विशिष्ट अतिथि-सिद्वार्थ कुशवाह डब्बू भैया, दीदी हिना कावरे विधानसभा उपाध्यक्ष कांग्रेस, पोहरी विधायक कैलाश कुशवाहा , बैजनाथ कुशवाह पूर्व विधायक सबलगढ़, समाजसेवी रामजीलाल कुशवाहा, पूर्व पार्षद हरि सिंह कुशवाहा, समिति अध्यक्ष पवन कुशवाहा सहित समाज के समाज सेवी सहित युवाओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया।











सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें