शिवपुरी। देश हित को सर्वोपरि रखते हुये कर्मचारी हित में कार्य कर रहे मध्यप्रदेश शासन से मान्यता प्राप्त राज्य कर्मचारी संघ का 48 वा स्थापना दिवस सरस्वती शिशु मंदिर में गत दिवस भव्यता के साथ मनाया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर नगर पालिका के स्वस्छता प्रेमियों, आंगनवाड़ी व आशा ऊषा कार्यकर्ता, वरिष्ठ नागरिक व पेंशनर्स, ऑटो चालकों तथा विभिन्न संगठनों के जिलाध्यक्षों का सम्मान आमंत्रित विषिष्ट अतिथियों एवं संघ की ओर से अधिकृत प्रभारी द्वारा किया गया।
म.प्र. राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पिपलौदा जिला सचिव राज कुमार सरैया एवं जिला कोषाध्यक्ष अशाक वर्मा ने संयुक्त रूप से वताया कि म.प्र. राज्य कर्मचारी संघ देश हित को सर्वोपरि रखते हुये कर्मचारी हित में काम करते हुये मध्य प्रदेश को स्वर्णिम म.प्र. की ओर ले जाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। संघ ने आज अपना 48 वा स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ सरस्वती शिशु मंदिर पर मनाया। मॉ भारती, भगवान विश्वकर्मा एवं दत्तोपन्त ठेंगड़ी की प्रतिमा की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जसवंत जाटव भाजपा जिलाध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती, नंद किशोर नापिक शिवपुरी प्रभारी, जिला महामंत्री लवलेश जैन, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरवीर रघुवंशी, केशव सिंह तोमर, मुन्नालाल शर्मा, जिला महामंत्री केपी परमार, नवनीत सैन, राज्य कर्मचारी संघ की ओर से अधिकृत प्रभारी श्रीमती लता मंजेश परमार, बीएमएस के विभाग प्रमुख फतेह सिंह गुर्जर, जिलाध्यक्ष मंजू धाकड़ एवं संघ की ओर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पिपलौदा एवं जिला सचिव राज कुुमार सरैया उपस्थित रहे। संघ के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को भाजपा जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव, नंद किशोर नापिक आदि ने संबोधित किया। संबोधन में राज्य कर्मचारी संघ के कार्याें की प्रशंसा करते हुये कर्मचारियों से अपने दायित्वों का निर्वहन कर देश व राज्य के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने की बात कही। कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण करवाने में भरसक प्रयास व सहयोग का भी आश्वासन विशिष्ट अतिथियों द्वारा दिया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका के स्वस्छता प्रेमियों, आंगनवाड़ी व आशा ऊषा कार्यकर्ता, वरिष्ठ नागरिक व पेंशनर्स, ऑटो चालक जिन्होने ईमानदारी का परिचय देते हुये यात्रियों को सोने चॉदी व कीमती समान लौटाया तथा विभिन्न संगठनों के जिलाध्यक्ष जो कर्मचारियों की समस्याओं को पुरजोर तरीके से उठाते हुये कर्मचारी हित में कार्य कर रहे हैं का सम्मान विशिष्ट अतिथियों द्वारा शॉल श्रीफल भेंट कर, अंगवस्त्र व पुष्पाहार पहनाकर किया गया। मंच का संचालन महावरी मुदगल एवं राज कुमार सरैया द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
म.प्र. राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पिपलौदा, जिला सचिव राज कुमार सरैया, कोषाध्यक्ष अशोक वर्मा, रितु श्रीवास्तव, राजीव पुरोहित, उमाशंकर चौरसिया, धाकड़, हरिवल्लभ शर्मा राजू, सुरेन्द यादव, विवेक गौतम, अमरसिंह कुशवाह, महावीर मुदगल, शिशुपाल यादव, हरनारायण झा आदि ने सफल आयोजन के लिए सभी का आभार प्रकट किया है।
* स्वच्छता प्रेमियों में विशाल कोड़े, प्रकाश जीनलाल, अजीत घावरी, मिथुन खरे, रेनु पथरोड़, लीला बाई, मंगल ग्रैचर, वती अशोक, अंकुर डेनवार, ममता रमुआ,
*आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की ओर से श्रीमती वसुन्धरा श्रीधर सेसई, आशा रावत पोहरी, रेखा श्रीवास्तव, शोभना श्रीवास्तव राजगढ़, रचना मित्तल, मुमताज कुर्रेशी, उमा परिहार, कल्पना ओझा,
*आशा ऊषा कार्यकर्ताओं में श्रीमती कृष्णा सगर मुढ़ैरी, रामश्री चन्देल नोहरी कला, जानकी आदिवासी बड़ागॉव, शारदा वानो और कमलेश राठौर मझेरा
*वरिष्ठ नागरिक एवं पेंशनर्स की ओर से एम.एस.द्विवेदी, एल.एल दीक्षित, शंकर सिंह राठौर, प्रदीप चाव्हाण, भगवान सिंह यादव
*ऑटो चालकों में वनवारी धाकरे, रघुवीर रजक, दीपक रजक, नीलेश राठौर, नरेंद्र सोनी
*कर्मचारी संघों के जिलाध्यक्षों में कौशल गौतम, दुर्गाप्रसाद ग्वाल, सुनील वर्मा, अमरदीप श्रीवास्तव, अवधेश श्रीवास्तव, महेन्द्र रावत, गोविन्द शर्मा, मंजू धाकड़, अंजू यादव आदि को सम्मानित किया गया।












सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें