Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: एसपी यांगचेन ने दिखाई हरी झंडी, नगर में निकाली हेलमेट जागरूकता रैली

गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे हेलमेट एवं सीट बेल्ट अभियान के तहत आज शिवपुरी पुलिस द्वारा हेलमेट जागरूकता रैली निकाली गई। जिसे पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा हरी झंडी दिखाकर एसपी ऑफिस से रवाना किया गया। जो कोर्ट रोड, माधव चौक, ग्वालियर बायपास से झांसी तिराहा, गुरुद्वारा राजेश्वरी रोड होते हुए वापस एसपी ऑफिस पर समाप्त हुई। हेलमेट जागरूकता रैली का उद्देश्य समस्त नागरिकों को हेलमेट के प्रति जागरूक करना एवं दुर्घटनाओं से उनकी सुरक्षा करना है।
जागरूकता अभियान के तहत शिवपुरी पुलिस द्वारा बिना हेलमेट 950 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई एवं बिना सीट बेल्ट 500 लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है।











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129