शिवपुरी। कायस्थ समाज शिवपुरी के नगरीय अध्यक्ष, युवा अध्यक्ष, महिला अध्यक्ष सहित संपूर्ण नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह उत्सव वाटिका में पूर्व वर्षों की भाति गरिमापूर्ण रूप से सम्पन्न हुआ,
कार्यक्रम का प्रारंभ भगवान श्री चित्रगुप्त जी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए किया गया, इस दौरान उपस्थित सभी कायस्थ बन्धुओं ने भगवान श्री चित्रगुप्त जी की आरती का गायन किया! तदुपरांत अतिथिगण श्री सुरेशबाबू श्रीवास्तव, श्री मदनमोहन श्रीवास्तव एवं श्री विमल श्रीवास्तव जी ने कायस्थ समाज शिवपुरी के नगर अध्यक्ष श्री सुरेंद्र श्रीवास्तव एवं उनकी सम्पूर्ण टीम को व्यक्तिगत हित छोड़कर समाज हित में कार्य किए जाने हेतु, शपथ का वाचन करवाया!
समाज के युवा अध्यक्ष श्री अनिकेत गौड़ व उनकी सम्पूर्ण टीम को कायस्थ समाज एकता समिति के अध्यक्ष एडवोकेट श्री आशीष श्रीवास्तव, एवं एडवोकेट निखिल सक्सेना ने समाज को एकजुट रखे जाने एवं बिना किसी भेदभाव के समाजहित के कार्य किए जाने हेतु शपथ का वाचन करवाया, तथा कायस्थ समाज शिवपुरी की महिला अध्यक्ष श्रीमती सुभाष श्रीवास्तव एवं उनकी सम्पूर्ण महिला टीम को श्रीमती संध्या श्रीवास्तव जी( पूर्व महिला अध्यक्ष)के द्वारा शपथ दिलवाई गई!
कार्यक्रम के द्वितीय चरण में समाज के मेधावी छात्राओं को जिन्होंने कक्षा 10 एवं 12 में 80% से अधिक अंक प्राप्त किये उन्हें मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया, मेधावी छात्र छात्राओं के रूप में सम्मान प्राप्त करने वालो में आरब श्रीवास्तव, कु. अविका गौड़ , शुभ श्रीवास्तव, आध्या श्रीवास्तव, आकांक्षा श्रीवास्तव, आध्यात्म श्रीवास्तव, अंशिका श्रीवास्तव ,आयुष सक्सेना,प्रेरणा श्रीवास्तव, दिशा श्रीवास्तव, अक्षत श्रीवास्तव, पूनम भटनागर, शिखा श्रीवास्तव ,हर्षित श्रीवास्तव ,प्रियांशी श्रीवास्तव, अनवी सक्सेना, हर्षिता श्रीवास्तव, विभान सक्सेना, नैतिक सक्सेना मुखशांशी, हंसिका उपस्थित रहे!
कार्यक्रम के तृतीय चरण में समाज के ऐसे युवा जिनका चयन शासकीय सेवा,अर्धशासकीय सेवा, एवं पब्लिक सेक्टर की सेवा में हुआ उन्हें सम्मानित किया गया, सम्मानित होने वाले युवाओं में प्रमुख रूप से राष्ट्रीयकृत बैंक में पी.ओ. के लिए प्रांजल निगम एवं पब्लिक सेक्टर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर सेवा में चयन के लिए प्रियांश सक्सेना एवं न्यायालयीन सेवा में चयन के लिए मोनू श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के सफ़ल संचालन करने के लिए श्रीमती हेमलता चौधरी मैडम को प्रो. गजेंद्र सक्सैना जी द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया! कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी समाज बन्धुओं का आभार प्रदर्शन समिति के उपाध्यक्ष श्री सत्येंद्र श्रीवास्तव के द्वारा व्यक्त किया गया!











सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें