शिवपुरी/दिल्ली। शिवपुरी के जानेमाने समाजसेवी श्री रवि वशिष्ठ के सुपुत्र ईं. प्रबल वशिष्ठ ने अपनी अद्वितीय कार्यकुशलता के बल पर राष्ट्रीय पटल पर शिवपुरी शहर का नाम रोशन किया है। दिल्ली के प्रतिष्ठित भारत मंडपम में आयोजित एक भव्य गरिमामयी समारोह में केंद्रीय आवासन एवं शहरी नियोजन राज्य मंत्री श्री टोकन साहू द्वारा प्रबल वशिष्ठ और उनकी टीम को प्रतिष्ठित 'Award for Team Excellence' (टीम उत्कृष्टता पुरस्कार) से सम्मानित किया गया। इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर भी बने, जिनकी विशेष गरिमामयी उपस्थिति में यह पुरस्कार प्रदान किया गया।
तय समय से पहले पूरा किया देश का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट
वर्तमान में भारत सरकार के आवासन एवं शहरी विकास मंत्रालय में सहायक अभियंता (सिविल) के पद पर पदस्थ प्रबल वशिष्ठ के पास देश की पहली सेमी-हाई-स्पीड रेल परियोजना—दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के प्रथम खंड के क्रियान्वयन की अत्यंत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। वर्ष 2019 से लगातार इस प्रोजेक्ट को संभाल रहे प्रबल वशिष्ठ और उनकी टीम को यहशीर्ष सम्मान इस बेहद जटिल और महत्वाकांक्षी परियोजना को निर्धारित समय-सीमा से भी पहले और पूरी तरह समयबद्ध तरीके से सफलतापूर्वक पूर्ण करने के लिए दिया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कर चुके हैं भूरि-भूरि प्रशंसा
यह परियोजना देश के लिए कितनी महत्वपूर्ण है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कुछ समय पूर्व स्वयं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने प्रतिष्ठित 'इकोनॉमिक टाइम्स' के 'लीडर्स फोरम' में नमो भारत कॉरिडोर परियोजना के इस प्रथम खंड के समयबद्ध और कुशल क्रियान्वयन की सार्वजनिक रूप से भूरि-भूरि सराहना की थी।
शिवपुरी पब्लिक स्कूल से शुरू हुआ सफलताओं का सफर
प्रबल वशिष्ठ ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा शिवपुरी के प्रतिष्ठित शिवपुरी पब्लिक स्कूल से प्राप्त की है। स्थानीय स्तर पर मजबूत शैक्षिक आधार प्राप्त करने के बाद उन्होंने देश के बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) को मजबूत करने में अपना अमूल्य योगदान देना शुरू किया।
देश की कई महत्वपूर्ण और गोपनीय परियोजनाओं में रहा है अहम योगदान
ईं. प्रबल वशिष्ठ का करियर शुरू से ही बड़ी और चुनौतीपूर्ण राष्ट्रीय परियोजनाओं के नाम रहा है। इससे पहले वे:
- वेस्टर्न डेडिकेटेड रेल फ्रेट कॉरिडोर: 'राइट्स' (Rail India Technical and Economic Service) में सेवाएं देते हुए उन्होंने देश के इस सबसे बड़े मालगाड़ी कॉरिडोर के निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
- भारतीय वायुसेना (Jodhpur Airbase): रक्षा क्षेत्र के लिए देश सेवा करते हुए उन्होंने जोधपुर एयरबेस पर अत्यंत जटिल और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण भूमिगत सैन्य संरचनाओं (Underground Structures) के निर्माण में भी अपना विशिष्ट योगदान दिया है।
- प्रबल वशिष्ठ की इस अद्वितीय राष्ट्रीय उपलब्धि पर उनके गृह नगर शिवपुरी के प्रबुद्ध नागरिकों, इष्ट मित्रों और परिजनों में हर्ष की लहर है तथा धमाका न्यूज के चीफ एडिटर विपिन शुक्ला मामा एवं अन्य लोग समाजसेवी रवि वशिष्ठ एवं उनके पूरे परिवार को बधाइयाँ प्रेषित कर रहे हैं।












सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें