#धमाका_अच्छी_खबर: थोक फल मंडी हवाई पट्टी के पास शुरू, केंद्रीय मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया के निर्देश पर कोर्ट रोड से पहुंचे व्यापारी नई मंडी, सिंधिया का जताया आभार, अब मीट मार्केट शिफ्टिंग की बारी
shivpuri शिवपुरी। साल 2017 से बनकर तैयार पड़ी हवाई पट्टी के पास स्थित फ्रूट मंडी आखिर 2026 में शिफ्ट हो ही गई। केंद्रीय मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया के निर्देश के बाद जागृत हुए जिला प्रशासन ने व्यापारियों से बातचीत के बाद नई मंडी में जाना स्वीकार कर लिया। इसके पहले फल मंडी के अध्यक्ष की तरफ से जिला कलेक्टर अर्पित वर्मा को सौंपे गए डिमांड पत्र पर कारवाई करते हुए। मंडी के चारों तरफ तार फेंसिंग, मंडी का मुख्य द्वार, बिजली, पानी के इंतजाम किए गए हैं जिससे व्यवसायियों को कोई परेशानी नहीं होगी। व्यवसायियों ने केंद्रीय मंत्री द ग्रेट सिंधिया का आभार प्रकट किया और कहा कि उन्हें अब जाकर लगा कि वे फल व्यवसाई हैं। मौके और सभी फल व्यवसाई मौजूद थे। साथ ही ट्रैफिक प्रभारी रणवीर सिंह भी मौजूद थे। फल मंडी को स्थानांतरित करवाने में जिला कलेक्टर अर्पित वर्मा, एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया, एडीएम दिनेश चंद्र शुक्ला, एसडीएम आनंद राजावत, नपा अध्यक्ष गायत्री शर्मा, नपा सीएमओ यशवंत राठौर, ट्रैफिक प्रभारी रणवीर सिंह, तहसीलदार सिद्धार्थ भूषण शर्मा आदि की मुख्य भूमिका रही। (क्या बोले व्यवसाई)
अब मीट मंडी होगी शिफ्ट
आपको बता दें कि शहर से न सिर्फ फल मंडी बल्कि मीट मंडी भी जल्द नई जगह शिफ्ट होने जा रही है।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें