शिवपुरी/करैरा। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री बगीचा धाम-श्री राम राजा धाम में श्री राम कथा के शुभारंभ के लिए शनिवार दोपहर 1.30 बजे हेलीकॉप्टर से करैरा पहुंचे। हैलीपेड पर यजमान पंडित राजेश दुबे "भोला महाराज" ओर उनके परिजनों ने भव्य स्वागत किया. इसके उपरांत राम राजा मैरिज गार्डन में भव्य स्वागत किया गया.
अपराह्न 4.30 बजे बगीचा धाम -श्री राम राजा धाम के प्रांगण में निर्मित विशाल पंडाल डोम के विशाल मंच पर पंडित श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री पहुंचे. उपस्थित हजारों धर्मप्रेमियों ने तालियां बजाते हुए जय कार के नारे लगाते हुए स्वागत किया.
पंडित श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने मंच पर आसीन भगवान की एवं
व्यास पीठ की पूजा अर्चना की, इसके उपरांत यजमान पंडित राजेश दुबे "भोला महाराज", प्रशासन की ओर से एसडीएम अनुपम ने पुष्पहार पहनाकर भव्य स्वागत किया गया.
श्रीराम कथा पर प्रवचन देते हुए पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आज श्री राम चरित्र मानस की व्याख्या करते हुए कहा कि श्री राम चरित्र मानस के साथ कांड क्यों है, इसके विषय में विस्तार से वर्णन किया.
भगवान तुलसी दास जी गोस्वामी ने श्री राम चरित्र मानस को लिखा, इसके बारे में भी बताया, भगवान हनुमान जी के चरित्र पर भी प्रकाश डाला. रात्रि 7 बजे तक कथा हुई, इसके उपरांत आरती हुई.हजारो की संख्या में धर्मप्रेमियों ने श्रवण किया. 25अक्टूवर को दोपहर 3 बजे से श्रीराम कथा होगी.
जिला कलेक्टर अर्पित वर्मा और एसपी यांगचेन ने की भेंट
जिला कलेक्टर अर्पित वर्मा ने बाबा बागेश्वर जी से भेंट की। उसके बाद लिखा
परम पूज्य पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज से भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। इस अवसर पर उनसे आत्मीय संवाद हुआ।












सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें