Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: नर्सिंग ऑफिसर शिवराज सिंह राजपूत की कार से 92 हजार रुपये, सोने की अंगूठी और जरूरी दस्तावेज रखा बैग उड़ा ले गए तीन बाइक सवार, देखिए video

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
*बदरवास के अटलपुर स्थित महाकाल होटल के पास हुई वारदात, बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाश उठा ले गए बैग, पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग
शिवपुरी। शिवपुरी जिला अस्पताल में पदस्थ नर्सिंग ऑफिसर शिवराज सिंह राजपूत की कार से दिनदहाड़े बैग उड़ाने का मामला सामने आया है। घटना 23 अक्टूबर 2026 को शिवपुरी-भोपाल मार्ग पर अटलपुर स्थित महाकाल होटल के पास की बताई गई है। चोरी हुए बैग में 92 हजार रुपये नकद, सोने की एक अंगूठी और महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे।
 जानकारी के अनुसार, शिवराज सिंह राजपूत अपनी पत्नी को चिकित्सीय परीक्षण एवं उपचार के लिए भोपाल लेकर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी महिंद्रा थार कार से अज्ञात तीन बदमाश बैग चोरी कर ले गए। ये तीन बदमाश बाइक पर सवार थे जबकि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग में एक अन्य संदिग्ध कार भी दिखाई देने की जानकारी सामने आई है। 
शिवराज सिंह राजपूत ने शिवपुरी पुलिस अधीक्षक से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध वाहन और बाइक सवार आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने तथा चोरी गए रुपये, सोने की अंगूठी और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद करने की अपील की है।












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129