Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशन में आरटीओ रंजना ने की पड़ताल, 12 ऑटो जब्त

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
* परिवहन विभाग की टीम ने की कार्रवाई, चेकिंग अभियान में 12 ऑटो रिक्शा जब्त
शिवपुरी, 24 अक्टूबर 2026। जिले में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशों के परिपालन में जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती रंजना सिंह कुशवाह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई, जिसके तहत दस्तावेजों और नियमों में कमियां पाए जाने पर 12 सवारी ऑटो रिक्शा जब्त कर परिवहन कार्यालय परिसर में रखवाए गए हैं।
अभियान के दौरान परिवहन उपनिरीक्षक श्री प्रवीण डावर एवं परिवहन टीम द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों व चौराहों पर औचक निरीक्षण किया गया। कार्रवाई के दौरान कुल 28 ऑटो रिक्शा (सवारी वाहनों) को रोककर उनके लाइसेंस, परमिट, फिटनेस तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों एवं सुरक्षा मानकों की गहनता से जांच की गई। जांच के दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले 12 सवारी ऑटो रिक्शा को मौके पर ही जब्त कर परिवहन कार्यालय में खड़ा कराया गया है।
परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में सुरक्षित यातायात और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार का सघन चेकिंग अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। वाहन चालकों को ताकीद की गई है कि वे अपने वाहनों के सभी वैध दस्तावेज पूर्ण रखें तथा यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें।












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129