* ग्वालियर शीतला माता हादसे से भी शिवपुरी में सबक नहीं लिया, त्योहारी सीजन में सड़कों पर ट्रैफिक अधिक, फिर भी भारी वाहनों पर पाबंदी नहीं
* ट्रैफिक प्रभारी रणवीर सिंह को करेरा कथा की कमान, शहर भगवान के भरोसे
शिवपुरी। दिनदहाड़े नो एंट्री में घुसे ईंटों से भरे ट्रक ने रविवार को एक राहगीर के पैर कुचल दिए। शिवपुरी शहर के फतेहपुर क्षेत्र में दिन भर नो एंट्री में अवैध वाहन प्रवेश के नतीजे में यह हादसा हुआ। इसके जिम्मेदार ट्रैफिक पुलिस और नगर पालिका ने 3 साल पहले उखड़े हाइट लिमिट पोल की सुध नहीं ली और ट्रैफिक पुलिस ने भी पॉइंट नहीं बनाया इसी कारण थीम रोड बड़ौदी स्थित फॉरेस्ट नाके से फतेहपुर क्षेत्र में सबसे अधिक नो एंट्री में भारी वाहनों का अवैध प्रवेश होने से ये हादसा हुआ।
जानकारी के मुताबिक शिवपुरी निवासी रामकिशन आदिवासी (35) रविवार की सुबह करीब 10.30 बजे फतेहपुर में पुलिस सहायता केंद्र के सामने तिराहे पर खड़ा था। इसी दौरान बड़ौदी की ओर से ईंटों से भरा ट्रक आया। तिराहे पर मुड़ते समय रामकिशन ट्रक के पहिए की चपेट में आ गया। रामकिशन के दोनों पैर पहिए के नीचे आने से कुचल गए। एक पैर बुरी तरह जख्मी हैं। जिसे इलाज के लिए पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर चोट के कारण बाद में शासकीय मेडिकल कॉलेज शिवपुरी में भर्ती कराया गया।
पुलिस सहायता केंद्र सिर्फ नाम का
खास बात यह है कि हादसा पुलिस सहायता केंद्र के सामने हुआ। बता दें कि थीम रोड बड़ौदी स्थित चिंकारा प्लांटेशन के पास फॉरेस्ट नाका है। इसी के सामने से फतेहपुर के लिए पक्की सड़क जुड़ती है। यहां तीन साल पहले नगर पालिका ने भारी वाहनों को घुसने से रोकने के लिए हाइट लिमिट पोल लगाया था। कुछ समय बाद किसी अज्ञात वाहन ने हाइट लिमिट पोल तोड़ सुध दिया। तभी से नगर पालिका ने नहीं ली। ट्रैफिक पुलिस भी यहां अवैध वाहनों को रोकने के लिए पॉइंट नहीं लगा रही।
नो एंट्री में भारी वाहनों पर चालानी कार्रवाई जारी है
ट्रक फॉरेस्ट चुंगी नाके से आया है। पैर फिसलने से वह ट्रक के पहिए के नीचे आ गया था। नो एंट्री में भारी वाहनों के खिलाफ हमारी चालानी कार्रवाई लगातार जारी है। जनवरी से अब तक 78 वाहनों के चालान काटकर 3.90 लाख रु. शमन शुल्क वसूल चुके हैं। नगर पालिका हाइट लिमिट पोल लगवा दे तो भारी वाहनों का प्रवेश बंद हो जाएगा।
छतरी रोड को निपटा रहे डंपर और हाइवा
शहर में दिन रात छतरी रोड पर हैवी डंपर और हाइवा का प्रवेश होता है। जिससे सड़क निपट रही है साथ ही हादसा खतरा बना रहता है।
रणवीर सिंह यादव, प्रभारी, ट्रैफिक पुलिस थाना शिवपुरी
नो एंट्री के समय प्रवेश रोकने के लिए कदम उठाएंगे
नो एंट्री रोकने के लिए बड़ौदी फॉरेस्ट नाके पर हाइट लिमिट पोल लगा था, इस बारे में पता लगाता हूं। दिन में नो एंट्री के समय ट्रक, डंपरों का प्रवेश रोकने के लिए कदम उठाएंगे। निर्धारित जगह पर हाइट लिमिट पोल फिर से लगाएंगे।












सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें