Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: बागेश्वर सरकार की कथा शुरू होने से पहले पांडाल के डोम एरिया में जैसे ही लगी आग, युवा और पुलिस अग्निशमन सिलेंडर लेकर दौड़े पलक झपकते बुझाई आग, आज भी कम थे श्रद्धालु तो खतरे की भी नहीं थी कोई बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। जिले के करैरा में जारी बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीराम कथा शुरू होने से ठीक पहले रविवार दोपहर करीब 3:10 बजे मुख्य पंडाल के डोम के ऊपरी हिस्से में अचानक आग लग गई। जैसे ही आग लगी युवा अग्निशमन सिलेंडर लेकर दौड़े और आग बुझा कर स्थिति पर काबू पा(जैसे ही आयोजक मंडल के लोगों ने देखी आग, पुलिस जवानों के साथ दौड़े अग्निशमन सिलेंडर लेकर दौड़े बुझाई आग, सिलेंडर की गैस से बना धुएं का गुबार)
लिया गया, जिससे कोई बड़ा नुकसान या जनहानि नहीं हुई। हालाकि आज भी कथा स्थल पर भारी भीड़ मौजूद नहीं थी जिससे बड़े खतरे की कोई बात नहीं थी। घटना के दो घंटे बाद सवा पांच बजे बागेश्वर सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री कथा में पहुंचे। एडीएम दिनेश चंद्र शुक्ला, एसडीएम अनुपम शर्मा, एसडीओपी संजय मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर अनूप श्रीवास्तव, करेरा एसडीओपी विनायक शुक्ला, निरीक्षक रोहित दुबे, एसआई अरविंद चौहान, एसआई अरविंद छारी के नेतृत्व में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था बनी हुई है। पूरे आयोजन पर जिला कलेक्टर अर्पित वर्मा, एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया का निर्देशन जारी है।












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129