Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: शहर में बेखौफ मनचले, दुर्गा मठ और दिन दहाड़े 4 युवकों ने सरेआम छात्रा को छेड़ा, टोका तो चोटी पकड़कर मारपीट कर धमकाया, बचाने आई अन्य दो छात्राओं से भी मनचलों ने मारपीट, video vairal, फिजिकल थाने में शाम 5 बजे से 8 बजे तक रिपोर्ट लिखाने बैठी रही

रविवार, 25 अक्टूबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
shivpuri शिवपुरी। शहर में मनचलों की हिम्मत इस कदर बढ़ती जा रही है कि वे पहले राह चलती लड़की से छेड़खानी करते हैं और जब लड़की विरोध की कोशिश करती है तो कार सवार छिछोरे उतरकर उसकी चोटी पकड़कर खींचने लगते हैं और देख लेने की धमकी दे डालते हैं। आज रविवार की शाम 5 बजे दुर्गा मठ के सामने इस घृणित वारदात के दौरान जब रास्ते से गुजर रही दो अन्य छात्रा उस लड़की से मारपीट के विरोध में आगे आती हैं तो मनचले उनके साथ भी मारपीट करते हैं हालांकि बाद में जब तीनों लड़की भारी पड़ती हैं तो वे चारों युवकों को जमकर पीट देती है जिससे तीन साथी मौके से भाग जाते है लेकिन एक लड़का पकड़ लिया जाता है। जिसे लोग
फिजिकल थाने लेकर जाते हैं लेकिन यहां भी न्याय मिलने में इस कदर देरी होती है कि छात्रा को पांच बजे की घटना के बाद रात 8 बजे तक बिठाकर रखा जाता है और एफआईआर में देरी होती है। आप सोच रहे होंगे ये कोई कहानी है तो ऐसा नहीं है बल्कि आज रविवार की शाम 5 बजे दुर्गा मठ के सामने की घटना है ये जहां से एक लड़की चौराहे की तरफ जा रही थी तभी उसके पास से निकले चार लड़के लड़की पर फिकरे कसते हैं जिसके विरोध पर राह चलते गुंडई शुरू कर दी जाती है। चारों मिलकर उससे मारपीट करने लगते हैं। 
वीडियो हुए वायरल
सोशल प्लेटफॉर्म के जमाने में सच की झूठ नहीं कर सकते इस घटना के भी सीसीटीवी फुटेज सामने आ गए हैं। जिसमें उक्त युवक लड़की के बाल बेरहमी से पकड़कर धमकाते नजर आ रहे हैं। बाद में स्कूटर पर बैठकर युवक भागने की कोशिश करते हैं।
इन पर हो कठोर कार्रवाई
लोगों का कहना है कि पुलिस को ऐसे मनचलों को कठोर संदेश देने के लिए इन पर जमकर लट्ठ बजाना चाहिए और पूछना चाहिए कि अगर उनकी बहन के साथ ये हरकत होती तो कैसा  लगता।












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129