shivpuri शिवपुरी। माधव टाइगर रिजर्व से एक और खुशखबरी सामने आई है। पहली 1 अक्टूबर को पार्क खुलने की मिली थी जबकि दूसरी खुशी माधव टाइगर रिजर्व की मादा टाइगर ने दी है जिसने दो शावक को जन्म दे दिया है। इसी के साथ माधव टाइगर रिजर्व में अब टाइगर की संख्या 11 हो गई है। ये शिवपुरी जिले में पर्यटन बढ़ने की दिशा में एक सुखद संदेश है।
द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जताई खुशी
केंद्रीय मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि "हमारे संसदीय क्षेत्र शिवपुरी स्थित माधव टाइगर रिजर्व में नन्हे शावकों के आगमन से बाघों की संख्या बढ़कर 11 होना वन्यजीव संरक्षण की दिशा में सुखद उपलब्धि है।
मा. प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में प्रकृति संरक्षण के प्रयास निरंतर नई ऊँचाइयाँ छू रहे हैं। वनकर्मियों एवं संरक्षण से जुड़े सभी लोगों को बधाई।"












सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें