Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_डिफरेंट: स्मैक की जकड़ में शिवपुरी, नशे के लिए धन जुटाने कर रहे चोरी, रंगे हाथ पकड़ा तो कुबूला स्मैक का इंजेक्शन लगाता हूं, देखिए video

रविवार, 25 अक्टूबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
shivpuri शिवपुरी। स्मैक की पूरी तरह जकड़ में आ चुकी शिवपुरी में नशेड़ी अपना नशा हासिल करने के लिए दिन दहाड़े चोरी करते पकड़े जा रहे हैं। उन्हें स्मैक का इंजेक्शन लगाने के लिए रुपयों की जरूरत होती है और इसके लिए वे चोरी करते हैं तो कभी किसी घर से सामान उठाकर चलते बनते हैं, आप समझ सकते हैं कि अभी बात चोरी तक पहुंची है और अगर नशे का नाश नहीं किया गया तो नशेड़ी कोई बड़ी वारदात भी अंजाम देने लगेंगे! आज रविवार को एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें अपना
नाम, पता बताते हुए युवक सतनवाडा का निवासी बताता है और खुलासा करता है कि उसे स्मैक का नशा करने के लिए चोरी करनी पड़ती है। कथित तौर पर वह स्मैक विक्रेता का नाम भी बताता है। हालाकि हम उस नशेड़ी की किसी भी बात की पुष्टि नहीं करते लेकिन जिले में स्मैक पूरी तरह अपने पैर जमाता जा रहा है। इस पर प्रभावी नियंत्रण आवश्यक है। 












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129