* लायंस क्लब शिवपुरी राइजर, क्लासिक एवं साउथ के संयुक्त तत्वावधान में स्कूली छात्रों ने निकाली विशाल रैली
शिवपुरी। विश्व शांति, स्वच्छता एवं ध्वनि प्रदूषण के प्रति जनजागरूकता का संदेश देने के उद्देश्य से लायंस क्लब शिवपुरी राइजर, लायंस क्लब शिवपुरी क्लासिक एवं लायंस क्लब शिवपुरी साउथ के संयुक्त तत्वावधान में स्कूली छात्र-छात्राओं की विशाल विश्व शांति रैली का आयोजन किया गया।
रैली का शुभारंभ राम उद्योग से हुआ। रैली माधव चौक एवं कोर्ट रोड होते हुए गांधी पार्क पहुंची।
बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए शहरवासियों को स्वच्छता अपनाने, ध्वनि प्रदूषण कम करने तथा बेवजह हॉर्न नहीं बजाने का संदेश दिया।
रैली में विद्यार्थियों ने हाथों में जागरूकता संदेशों वाली तख्तियां लेकर “स्वच्छ शहर—स्वस्थ शहर”, “स्वच्छता अपनाएं, शिवपुरी सजाएं”, “बेवजह हॉर्न न बजाएं” और “ध्वनि प्रदूषण रोकें, शांतिपूर्ण शहर बनाएं” जैसे संदेशों के माध्यम से नागरिकों को जागरूक किया।
रैली को मुख्य अतिथि पीएमजेएफ लायन पवन जैन — एरिया लीडर, लायन कपिल सहगल — रीजन चेयरपर्सन, लायन गोपेंद्र जैन — सर्विस वीक चेयरपर्सन, लायन पुनीत गोयल — जोन चेयरपर्सन एवं लायन सौरव सांखला — जॉइंट चेयरपर्सन ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि विश्व शांति का संदेश केवल वैश्विक स्तर तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी शुरुआत हमारे अपने शहर, समाज और परिवार से होती है। शांतिपूर्ण वातावरण, स्वच्छ शहर और जिम्मेदार नागरिक ही एक बेहतर समाज की नींव रखते हैं।
रैली के माध्यम से नागरिकों से अपील की गई कि वे अनावश्यक रूप से हॉर्न न बजाएं, ध्वनि प्रदूषण को कम करें, सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैलाएं तथा स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी समझें।
विशेष रूप से वाहन चालकों से अपील की गई कि आवश्यकता न होने पर हॉर्न का उपयोग न करें, ताकि शहर में अनावश्यक शोर और ध्वनि प्रदूषण को कम किया जा सके।
इस अवसर पर लायन्स लायन शिवपुरी साउथ, राइजर एवं क्लासिक
के अध्यक्ष लायन रवि पोद्दार,लायन सी.ए. अखिल गोयल,लायन संगीता रंगढ़ के साथ सचिव लायन सुनील बिसानी,लायन शांतनु जैन एवं लायन अमन चौधरी भी उपस्थित रहे, साथ ही क्लब कोषाध्यक्ष लायन अर्पित बंसल,लायन सी.ए. सेतु अग्रवाल,लायन महेश हरियानी भी मौजूद रहे।
इस रैली को सफल बनाने में तीनों क्लबों के समन्वयक एवं सह समन्वयकों में
लायन सुनील जैन,लायन गजेंद्र शिवहरे,लायन कृष्ण मोहन एवं लायन निशा गुप्ता,लायन समर गोयल लायन कृष्णा अग्रवाल ,लायन राजकुमार शर्मा का विशेष याेगदान रहा।
रैली में समस्त लायन साथियों
लायन सूरज बंसल, लायन राजीव गुप्ता, लायन प्रशांत मित्तल, लायन शिशिर गोयल, लायन कोणार्क प्रताप सिंह, लायन निखिल गोयल, लायन सौरभ बिंदल, लायन मोहित बिंदल, लायन रमन गुप्ता लायन सौरभ गुप्ता, लायन शुभम अग्रवाल, लायन कृष्णा अग्रवाल, लायन समर गोयल लायन हिमांशु अग्रवाल, लायन संदीप अग्रवाल, लायन कपिल अग्रवाल, लायन अनुज गोयल, लायन सोनू गोयल, लायन निर्मल बंसल, लायन गंगाधर गोयल, लायन संजीव जैन, लायन पारस जैन, लायन जितेंद्र सिंह राणा, लायन महेश गुप्ता, लायन दीपक गुप्ता, लायन विवेक जैन, लायन अमित गुप्ता अंकुर सिंघल, मुकेश जैन, मयंक भार्गव गिर्राज ओझा,लायन संजीव ढींगरा, लायन अशोक रंगढ़,लायन पवन शर्मा की गरिमामयी उपस्थित रही ।
साथ ही रैली को सफल बनाने एवं विश्व शांति का संदेश देते हुए मातृशक्ति ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई। इसी क्रम में लायनेस लायनेस शशि अग्रवाल ,लायनेस मीरा गोयल,लायनेस नीलम बिसानी, लायनेस डोली बंसल,लायनेस संगीत जैन, लायनेस ऋतु गोयल, लायनेस इंद्र सर्राफ,लायनेस शिखा सिंघल,लायनेस रेनू गोयल,डॉ. निशा गोयल,लायनेस शालू खंडेलवाल, लायनेस सी.ए. नैन्सी अग्रवाल आदि उपस्थित रही।











सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें