शिवपुरी। लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 E-1 के सेवा सप्ताह के अंतर्गत लायंस क्लब शिवपुरी क्लासिक एवं लायंस क्लब शिवपुरी राइजर्स के संयुक्त तत्वावधान में वैदिक सूत्र रिसॉर्ट रोड पर वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में एरिया लीडर PMJF लायन पवन जैन, सर्विस वीक चेयरपर्सन लायन गोपिंद्र जैन, जॉनचेयरपर्सन लायन पुनीत गोयल, के मार्गदर्शन में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। क्लब के सदस्यों ने पौधारोपण कर पर्यावरण को हरा-भरा बनाने तथा पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर सदस्यों ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। पेड़-पौधे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, वायु को शुद्ध करने तथा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।
लायंस क्लब शिवपुरी क्लासिक एवं राइजर्स द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न जनसेवा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वृक्षारोपण कार्यक्रम भी इसी सामाजिक प्रतिबद्धता का हिस्सा है।
दोनों क्लबों ने नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनके संरक्षण में सहयोग करें और हरित शिवपुरी के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं।
इस अवसर पर क्लासिक क्लब की अध्यक्ष लायन संगीता रंगड़ , राइजर के अध्यक्ष अखिल गोयल, कोषाध्यक्ष CA सेतु अग्रवाल, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर लायन विवेक शिवहरे, लायन अशोक रंगड़ ,लायन गौरव खंडेलवाल,लायन सूरज बंसल , लायन अनुज सर्राफ, लायन शशि अग्रवाल, लायन गजेंद्र शिवहरे, लायन कोणार्क प्रताप सिंह , लायन तरुण सिंह उपस्थित थे।











सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें