Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_साहित्य_कॉर्नर: नाना पाटेकर, आम आदमी का प्रतिनिधि कलाकार, दुर्गामठ में नानापटेकर को किया याद

शनिवार, 10 अक्टूबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। रामकिशन सिंघल फाउंडेशन द्वारा जाने-माने कलाकार नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि देने के लिए शहर के बुद्धिजीवी कवि और कलाकार दुर्गा मठ में एकत्रित हुए।  अखलाक खान ने श्रद्धांजलि देते हुए नाना पाटेकर को आम आदमी का प्रतिनिधि कलाकार बताया। डॉ महेंद्र अग्रवाल ने कहा नाना पाटेकर ने समानांतर सिनेमा के माध्यम से समाज को सही दिशा देने में अपनी भूमिका का निर्वहन बखूबी किया है। आपने व्यावसायिक सिनेमा में भी अपने अभिनय क्षमता से सभी को प्रभावित किया। कवि राधे श्याम सोनी ने पाटेकर साहब को उसूलों से समझौता न करने वाला महान व्यक्तित्व बताया। जाहिद मोहम्मद ने कहा कि नाना पाटेकर की आवाज और उनके अभिनय की मिमिक्री करके अनेक कलाकारों ने रोजगार हासिल किया और लोगों का मनोरंजन किया। श्रद्धांजलि सभा में वेद प्रकाश, मनीष धाकड़,  बलराम सिंह सहित सभी साथियों ने विचार रखते हुए महान कलाकार को नमन किया।











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129