Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_धर्म: मानव वेलफेयर सोसायटी के नवदुर्गा महोत्सव की शुरुआत गांधी पार्क में 11 अक्टूबर को निःशुल्क विशाल हेल्थ कैंप से

शनिवार, 10 अक्टूबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
*ग्वालियर एवं झांसी के प्रसिद्ध विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे सेवाएं
शिवपुरी। मानव वेलफेयर सोसायटी, शिवपुरी (म.प्र.) के तत्वावधान में शहर में निःशुल्क विशाल हेल्थ कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह स्वास्थ्य शिविर 11 अक्टूबर रविवार को गांधी पार्क मैदान,में प्रातः 10 बजें से चालू होगा और दोपहर 2 बजें तक चलेगा और सुबह 8:30 बजें रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो जाएंगे।
शिविर में ग्वालियर एवं झांसी के प्रसिद्ध एवं अनुभवी चिकित्सकों द्वारा मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श दिया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य शहर एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं सहज रूप से उपलब्ध कराना है।
हेल्थ कैंप में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आकाश मोदी (एम.डी., डी.एम. कार्डियोलॉजी), नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश रावत (MBBS, M.S. ENT), फेफड़े रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक चौपड़ा (एम.डी.) तथा नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शान्तनु गुलाटी (एम.एस. ऑप्थैल्मोलॉजी) मरीजों की जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श देंगे।
सोसायटी की ओर से क्षेत्रवासियों से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं। शिविर में विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों से उचित परामर्श प्राप्त किया जा सकेगा।











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129