Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ आगाज

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
* हैप्पीडेज स्कूल में दीवान दौलतराम फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन
शिवपुरी। स्थानीय हैप्पीडेज स्कूल में आज  से फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
हैप्पीडेज स्कूल के स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट से मनोज मित्तई ने बताया कि  दिनांक 23/10/2026 से 25/10/2026 तक इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है यह प्रतियोगिता हैप्पीडेज स्कूल के ग्राउंड पर लीग कम नॉकआउट मेथड के आधार पर खेली जाएगी। इस प्रतियोगिता का  आयोजन हैप्पीडेज स्कूल द्वारा किया जा रहा है। 
यह प्रतियोगिता अंडर 17 वर्ग में खेली जाएगी।  प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों एवं क्लब की टीम भाग ले रही है।  प्रतियोगिता का शुभारंभ  हैप्पीडेज स्कूल संचालिका श्रीमती गीता दीवान और स्कूल प्रिंसिपल श्रीमती अंजू शर्मा के मुख्य आतिथ्‍य में किया गया।
 प्रतियोगिता का पहला मैच हैप्पीडेज स्कूल और सेंट बेनेडिक्ट स्कूल के बीच खेला गया इसमें दोनों टीमों  के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता के उद्घाटन  मैच की विधिवत शुरुआत हुई हैप्पीडेज स्कूल  ने इस मैच मे 5 - 0 से जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का दूसरा मैच बापू फुटबॉल क्लब और यंग बॉयज फुटबॉल क्लब के बीच हुआ जिसमें दोनों टीम में कोई भी गोल नहीं कर सकी और यह मैच बराबरी पर रहा।  प्रतियोगिता का तीसरा मैच होली ट्रिनिटी फुटबॉल क्लब बदरवास और सेंट बेनेडिक्ट स्कूल के बीच हुआ जिसमें होली ट्रिनिटी फुटबॉल क्लब बदरवास की टीम ने इस मैच को 2 -1 से  जीता। प्रतियोगिता का चौथा मैच हैप्पीडेज स्कूल की B  टीम और बापू फुटबॉल क्लब के बीच हुआ जिसमें हैप्पीडेज स्कूल की B टीम ने 1- 0 से जीत दर्ज की। 
आज के सभी मैच में  रेफरी की भूमिका में मकसूद खान, जतिन यादव, और विग्नेश ने निभाई।
प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए  स्कूल के स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट से मनोज मित्तई, गिर्राज शर्मा, मृदुल शर्मा, भरत जाटव, शाहीन बी, निखिल चोकसे, चिंतन गुप्ता सराहनीय कार्य कर रहे हैं।












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129