शिवपुरी। अपने-अपने संभागों की तख्तियां और ध्वज थामकर रंगबिरंगी पोशाकों में शुक्रवार की शाम 5 बजे सांदीपनि स्कूल के नवनिर्मित खेल परिसर में 9 संभागों से 400 बालक-बालिकाओं ने कदम ताल शुरू किया तो माहौल मंत्रमुग्ध करने वाला हो गया। एक-एक करके 9 संभागों की टीम मंच के सामने से गुजरी और परंपरागत तरीके से अतिथियों को सलामी देते हुए आगे बढ़ते गए। इसी के साथ शिवपुरी में 70 वी 17 वर्षीय बालिका क्रिकेट व 19 वर्षीय बालक बालिका नैट बाल प्रतियोगिता का आगाज हो गया। शुभारंभ कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा अमित यादव ने प्रतियोगिता के औपचारिक शुभारंभ की घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी परिणाम की चिंता किए बिना खेल भावना के साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन मैदान में करें। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सांखला ने कहा कि खेल में ईगो का स्थान नहीं है बल्कि टीम भावना और खेल भावना के साथ मैदान में उतरने वाले खिलाड़ी ही जीत हासिल करते हैं। विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद भाजपा जिला महामंत्री लवलेश जैन चीनू ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।इससे पूर्व विकास खंड शिक्षा अधिकारी मनोज निगम ने स्वागत भाषण में कहा कि शिवपुरी जिले के लिए सौभाग्य की बात है हम इस आयोजन के साक्षी बन रहे हैं। सभी बच्चे सुरक्षा और खेल भावना के साथ खेलें। जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव ने ध्वजारोहण किया व सभी खिलाड़ियों ने शपथ ली। आभार व्यक्त पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी महेंद्र तौमर ने किया।अंत में सभी अतिथियों को जिला क्रीड़ा अधिकारी चंद्रशेखर बेमटे ने स्मृति चिन्ह भेंट किए। कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से प्राचार्य एनके जैन, कोच, यादवेन्द्र चौधरी,अजय बाथम, विवेक वर्धन शर्मा,राजीव भार्गव,नीरज सरैया, स्नेह रघुवंशी,दीपक मांझी, संस्कार मिश्रा, शिवनाथ सिंह वैस ,शरद निगम,कपिल दुबे,आदि मौजूद रहे। मंच संचालन बीआरसीसी अंगद सिंह तोमर, हेमलता चौधरी, गिरीश मिश्रा मामा व महेन्द्र उपाध्याय द्वारा किया गया।
बॉक्स
स्वागत है ... स्वागत है ....
शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान सांदीपनि स्कूल के विधार्थियों वाध यंत्रों के साथ स्वागत गीत स्वागत है ..... स्वागत है ....की सुंदर प्रस्तुति दी और खूब तालियां बटोरीं।
बाक्स
भोपाल ने उज्जैन तो नर्मदापुरम ने सागर को दी शिकस्त ।
प्रतियोगिता की पहले ही दिन 17 वर्षीय बालिका क्रिकेट के क्रम में लीग मुकाबले खेले गए। पहला मैच उज्जैन और भोपाल के बीच खेला गया जिसमें भोपाल ने उज्जैन को 44 रनों से हरा दिया उज्जैन ने पहले टॉस जीतकर बोलिंग का फैसला किया इसमें निर्धारित 12 ओवर में भोपाल ने 122 रन का योगदान किया जिसमें आर्या नायक ने नाबाद 87 रनों की विस्फोटक पारी खेली साथ ही भूमि मीणा ने 9 रन का योगदान दिया रेणुका पवार ने दो विकेट हासिल कियेलक्ष्य का पीछा करने उतरी उज्जैन टीम की ओर से भीनी दुग्गल ने 26 एवं रेणुका पवार ने नाबाद 20 रनों का योगदान दिया, जिसमें नव्या पथिक को 2,आर्य नायक, आध्या व्यास को एक- एक विकेट मिला।
दूसरा मुकाबला सागर और नर्मदापुरम के बीच खेला गया।टॉस जीतकर सागर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
सागर ने निर्धारित ओवरों में नर्मदापुरम को 68 रनों का लक्ष्य दिया। सागर की ओर से आन्या ने सर्वाधिक 21 रन और रोशनी ने 13 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में नर्मदापुरम की तरफ से आफिया ने 2 विकेट, जबकि वैष्णवी, शुभी, युक्ति, यासमीन और पूर्वी ने 1-1 विकेट लिया।
68 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नर्मदापुरम की टीम ने 11.3 ओवर में ही 7 विकेट से मैच जीत लिया। नर्मदापुरम की ओर से आफिया ने 21 रन और आन्या ने 24 रन बनाए। सागर की तरफ से गेंदबाजी में आराध्या ने 2 विकेट लिए।
इस मैच की वुमन ऑफ द मैच नर्मदापुरम की आफिया रहीं। मैदान क्रमांक एक के
ग्राउंड प्रभारी अजय बाथम रहे जबकि
अंपायरिंग शोएब खान व सुजीत करोसिया ने की जबकि स्कोरिंग सौरभ चंदेल ने की जबकि मैदान क्रमांक दो पर ग्राउंड प्रभारी मनोज़ गुप्ता रहे जबकि अंपायरिंग कमल सिंह बाथम व कपिल यादव ने की जबकि स्कोरिंग प्रज्ञा तोमर ने की।












सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें