पुलिस थाना करैरा द्वारा दिनांक 20/06/2023 को जरिये मुखबिर सुचना मिली 2 आरोपी गल्ला मंडी के पीछे करैरा मादक पदार्थ स्मैक विक्रय करने के लिए खड़े हैं, उक्त सुचना को रोजनामचा में दर्ज कर मुखबिर पंचनामा तैयार किया गया तथा रोजनामचा की एक प्रति एस.डी.ओ.पी. कार्यालय को प्रेषित की गयी, इसके बाद तौल काँटा मंगाया गया एवं स्वतंत्र साक्षियों व् पुलिस बल को मुखबिर सुचना से अवगत कराकर घटना स्थल गल्ला मंदी पहुंचे जहाँ 2 युवक खड़े मिले जिन्हें पुलिस बल की मदद से घेरकर पकड़ा गया तथा दोनों आरोपीगण ने अपना नाम विवेक यादव व् अवनीश यादव होना बताया, आरोपीगण को धारा 50 एन.डी.पी.एस. का नोटिस देकर उनके अधिकारों से पुलिस द्वारा अवगत कराया गया आप अपनी तलाशी किसी राजपत्रित अधिकारी व् मजिस्ट्रेट को दे सकते हैं आरोपीगण ने उप निरीक्षक पुनीत वाजपेयी को अपनी तलाशी देने की सहमति दी, आरोपीगण की तलाशी लिए जाने पर आरोपी विवेक के पेंट की दाहिनी जेब से 8 ग्राम स्मैक व् आरोपी अवनीश की पेंट की जेब से 7 ग्राम स्मैक जप्त होना बताया गया उक्त मादक पदार्थो को तोल करने के पश्चात जप्त कर सीलबंद किया गया तथा आरोपीगण को गिरफ्तार किया गया, जप्तशुदा मादक पदार्थ सीलबंद एच.सी.एम्. के सुपुर्द किया गया तथा मामला कायम कर सभी स्वतंत्र साक्षी व् पुलिस बल के कथन लिए गए एवं जे.एम्.ऍफ़.सी. करैरा के समक्ष नामुनाकरण की कार्यवाही कर नमूना को ऍफ़.एस.एल. ग्वालियर भेजा गया जिसके बाद ऍफ़.एस.एल. ग्वालियर से जांच रिपोर्ट स्मैक घनात्मक पायी गयी संपूर्ण कार्यवाही पश्चात चालान माननीय विशेष न्यायालय (एन.डी.पी.एस.) शिवपुरी में पेश किया प्रकरण की सुनवाई पूर्ण होने के पश्चात माननीय विशेष न्यायालय (एन.डी.पी.एस.) शिवपुरी द्वारा आरोपीगण के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री अरविन्द दुबे एडवोकेट द्वारा की गयी गवाहों से जिरह व् तर्को से सहमत होकर आरोपीगण को उक्त प्रकरण में निर्णय दिनांक 08/10/2026 को दोषमुक्त घोषित किया गया आरोपीगण विवेक यादव व् अवनीश यादव निवासीगण करैरा की और से पैरवी वरिष्ठ अधिवक्ता श्री अरविन्द दुबे एडवोकेट द्वारा की गयी जिसमे एडवोकेट उत्कर्ष दुबे एवं एडवोकेट शिवारानी गुप्ता का विशेष सहयोग रहा।











सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें