Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: शिवपुरी: कोर्ट रोड को आदर्श सड़क बनाने के लिए ट्रांसपोर्ट वाहनों पर रोक, भड़के व्यापारी पहुंचे कलेक्टर के द्वार; समय सीमा तय करने की मांग

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
shivpuri शिवपुरी। शहर के मुख्य व्यावसायिक क्षेत्र कोर्ट रोड को 'आदर्श रोड' के रूप में विकसित करने के जिला प्रशासन के फैसले के बाद व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रशासन द्वारा दिन के समय तीन और चार पहिया कमर्शियल वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के विरोध में आज समस्त कोर्ट रोड व्यापारी संघ एकजुट होकर कलेक्ट्रेट पहुंचा। व्यापारियों ने जिलाधीश (कलेक्टर) के नाम एक ज्ञापन अपर कलेक्टर दिनेश चंद्र शुक्ला को सौंपकर माल के आवागमन के लिए समय सीमा निर्धारित करने की मांग की है।
व्यापारियों का कहना है कि वे कोर्ट रोड को आदर्श सड़क बनाने के प्रशासनिक फैसले का स्वागत करते हैं, लेकिन बिना किसी पूर्व योजना के ट्रांसपोर्ट वाहनों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा देने से उनका व्यापार ठप होने की कगार पर पहुंच गया है।
त्योहारी सीजन में व्यापार ठप होने का डर
व्यापारी संघ ने आवेदन में स्पष्ट किया है कि आगे आने वाला समय त्योहारों और शादियों का है। ऐसे में अगर दुकानों तक माल ही नहीं पहुंचेगा, तो व्यापार कैसे चलेगा? यह स्थिति स्थानीय दुकानदारों के सामने एक बड़ी चुनौती बनकर खड़ी हो गई है।
व्यापारियों ने सुझाया यह विकल्प
प्रशासन और जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यापारियों ने पूरी तरह रोक लगाने के बजाय एक बीच का रास्ता सुझाया है। उन्होंने कलेक्टर से मांग की है कि: 
  • माल की लोडिंग और अनलोडिंग करने वाले वाहनों को सुबह 12:00 बजे तक आने की अनुमति दी जाए।
  • इसके बाद रात में 8:00 बजे के बाद ट्रांसपोर्ट वाहनों को प्रवेश की छूट मिले।
  • व्यापारियों ने जिलाधीश से गुहार लगाई है कि उनकी इस परेशानी को देखते हुए जल्द से जल्द उचित समय सीमा निर्धारित करने का आदेश जारी किया जाए, ताकि शहर का मुख्य बाजार सुचारू रूप से काम कर सके।











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129