Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: "मेरा पति रह रहा लिव इन में", आरोप लगाते एक महिला ने, "महिला प्रोफेसर के क्वार्टर पर किया हंगामा"

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। शहर के शासकीय पीजी कॉलेज की प्रोफेसर कॉलोनी में आज उस वक्त हाई-वोल्टेज ड्रामा हुआ जब ग्वालियर से आई एक महिला ने महिला प्रोफेसर के क्वार्टर के बाहर पहुंचकर हंगामा कर दिया। महिला का आरोप है कि उसका पति उक्त प्रोफेसर के साथ लिव-इन में रह रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतें दर्ज की हैं। बता दें कि महिला ने क्वार्टर का दरवाजा खुलवाने की बात कहते हुए हंगामा किया। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कुंडी नहीं खोली गई। इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
महिला अपने पति को क्वार्टर से बाहर निकलवाने की मांग पर अड़ी रही। इसी बीच महिला प्रोफेसर अपने क्वार्टर से बाहर निकलीं, लेकिन उन्होंने महिला को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी।
इसके बाद प्रोफेसर शिकायत दर्ज कराने फिजिकल थाने पहुंच गईं। वहीं कुछ देर बाद ग्वालियर से आई महिला भी थाने पहुंची और अपनी शिकायत दर्ज कराई।
अभी यह पता नहीं कि उसका पति महिला प्रोफेसर के साथ अंदर था या नहीं। प्रोफेसर से बात नहीं हो सकी। कुल मिलाकर शिवपुरी में ये मामला रस ले लेकर जुबाँ पर दोहराया जा रहा है। 













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129