Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_धर्म: श्री नवदुर्गा सांस्कृतिक समारोह मंडल ने किया देवी विसर्जन कार्यक्रम

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
shivpuri शिवपुरी। नवरात्रि के विसर्जन समारोह के अवसर पर श्री नवदुर्गा सांस्कृतिक समारोह मण्डल के तत्वाधान में देवी प्रतिमा का विसर्जन समारोह यादगार बन गया। इस क्रम में माधव चौक चौराहे पर भव्य मंच सजाया गया, जहां से एक से बढकर एक विभिन्न स्थानों पर लगाई गई माताओं की मनमोहक झांकियां और सुंदर विमान आकर्षक ढंग से निकाले गये। इस दौरान स्थानीय बच्चों द्वारा मंच पर डांस, डांडिया एवं गरबा की शानदार प्रस्तुति दी गई जिसे दर्शकों की जमकर सराहना मिली।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री राजीव लोचन शुक्ला जी, डी.आई.जी, आई.टी. बी.पी, शिवपुरी एवं अध्यक्षता श्री सुधांशु यादव जी. डी.एफ.ओ. शिवपुरी द्वारा की गई। उपस्थित सभी अतिथियों तथा समिति के सभी सदस्यों द्वारा माता की आरती एवं श्री गणेश वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर स्वागत भाषण अध्यक्ष तरूण अग्रवाल द्वारा दिया गया तथा अतिथियों का स्वागत समिति के सदस्यों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि महामण्डलेश्वर श्री पुरूषोत्तम दास जी महाराज, श्री प्रहलाद भारती जी, श्रीमती मंजू दीक्षित महंत मंशापूर्णी माता मंदिर, श्री भगवती प्रसाद शुक्ल, (राष्ट्रीय अध्यक्ष सनातन सेना), श्री राजू बाथम, श्री दफेदार सिंह जी (डी.पी.सी.) एवं महेन्द्र सिंह वशिष्ठ उपस्थित थे। संरक्षक रामविलास गुप्ता, अमन गोयल, राजेश कोचेटा, हरज्ञान प्रजापति, आदि का समिति सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया। प्रायोजकगण सुमत गुप्ता, श्री पुरूषोत्तम दास गर्ग, श्री विनायक सेठ, श्रीमती उमा देवी शर्मा, श्रीमती सुषमा पाण्डेय, हम फाउण्डेशन (श्रीमती साधना गुप्ता, श्रीमती साधना शर्मा, श्रीमती अर्चना माहेश्वरी) आदि प्रायोजकगण का भी सम्मान किया गया। विशेष सहयोगी के रूप में भूपेन्द्र रावत (पटेल एण्ड संस) का सहयोग रहा।
मंच से गुजरने वाले समस्त विमानों एवं झांकी मण्डलों एवं समाज सेवी संस्थाओं का नवदुर्गा मण्डल द्वारा शॉल, श्रीफल एवं माल्यार्पण द्वारा स्वागत किया गया। देवी के स्वागत में समर्पित समितियों द्वारा विभिन्न स्थानों पर निःशुल्क हलवा चना, शरबत खिचड़ी और सब्जी पूड़ी का वितरण किया गया, जिसका शहर के नागरिकों द्वारा आनंद उठाया गया। मंच पर बच्चों द्वारा योगा की प्रस्तुति एवं बाहर से आये हुए कलाकारों द्वारा विशेष प्रस्तुतियां दी गईं एवं चल झांकियों का बहुत ही भव्य प्रदर्शन किया गया।
डांस प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में श्रीमती प्रियंका व्यास, श्रीमती नेत्रा जोशी, श्रीमती टीना गुप्ता एवं श्रीमती दीपा बंसल उपस्थित थीं।
कार्यक्रम के अंत में संस्था के अध्यक्ष तरूण अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक संदीप वशिष्ठ, स्वागत अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र गुप्ता, सह स्वागत अध्यक्ष बृजेश शर्मा, उपाध्यक्ष रामलखन मुढौतिया, वरूण राजौरिया, सचिव अरूण शर्मा, सह सचिव हर्षित मंगल, कोषाध्यक्ष हृदेष गोयल, सह कोषाध्यक्ष रवि पाराशर, मंच प्रभारी संकेत शुक्ला (हर्ष), सह मंच प्रभारी देवेन्द्र जैन खतौरा, मीडिया प्रभारी मणिका शर्मा एवं राजू यादव, मणीकान्त शर्मा, श्वेता अग्रवाल, भावना वशिष्ठ, विजयलक्ष्मी मुढौतिया, निधि पाराशर, डॉ. रीता गुप्ता, निधि गोयल, अंजली गुप्ता, रेणु सिंघल, आदि समस्त सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिये शहरवासियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन मणिका शर्मा, वरूण राजौरिया, शिखा मंगल एवं ऐंकर नम्रता शुक्ला (भोपाल) द्वारा किया गया। कार्यक्रम संयोजक संदीप वशिष्ठ एड. द्वारा जिला पुलिस प्रशासन, नगरपालिका, विद्युत विभाग एवं शहर की धर्मप्रेमी जनता का आभार व्यक्त किया गया तथा शहरवासियों को दशहरा के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी गई।
इस कार्यक्रम के पूर्व नवदुर्गा सांस्कृतिक समारोह मण्डल द्वारा क्षत्रिय समाज की बाईक रैली एवं दशहरा मिलन चल समारोह का भव्य स्वागत किया गया। दोपहर में खटीक समाज द्वारा निकाली जाने वाली काली माता रैली का स्वागत, सांयकाल पंजाबी परिषद द्वारा निकाली गई राम बारात का स्वागत एवं श्री नरसिंह मंदिर उत्सव समिति द्वारा निकाली गई राम बारात का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के अंत में माता की भावपूर्ण विदाई, महाआरती के साथ की गई।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129