Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: राम कम्युनिकेशन के मालिक भूपेंद्र गोयल की होनहार सुपुत्री कृति गोयल ने पहले ही प्रयास में पास की CA इंटर परीक्षा, शिवपुरी जिले का नाम किया रोशन

गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
shivpuri शिवपुरी। जिले की होनहार बेटी कृति गोयल ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) की राह में एक बड़ी और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। कृति गोयल, शिवपुरी के प्रतिष्ठित व्यवसायी और राम कम्युनिकेशन के संचालक भूपेंद्र गोयल (भोला भाई) की सुपुत्री हैं। 
द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा आयोजित CA Inter की परीक्षा में कृति गोयल ने एक साथ दोनों ग्रुप (Both Groups) पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण कर पूरे शिवपुरी जिले का नाम प्रदेश भर में रोशन किया है।
कृति ने अपनी इस शानदार सफलता से यह साबित कर दिया है कि अगर दृढ़ संकल्प, सही मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत हो, तो देश की सबसे कठिन मानी जाने वाली परीक्षाओं में भी पहली बार में सफलता पाई जा सकती है।
बधाई और शुभकामनाओं का ताँता
कृति की इस असाधारण और गौरवमयी उपलब्धि पर शहर के गणमान्य नागरिकों, शुभचिंतकों और परिजनों ने उन्हें बधाई दी है।
'मामा का धमाका न्यूज़' के चीफ एडिटर विपिन शुक्ला (मामा) ने कृति गोयल को इस बड़ी सफलता पर विशेष रूप से बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल और स्वर्णिम भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि कृति की यह लगन, निष्ठा और सफलता शिवपुरी के अन्य छात्र-छात्राओं के लिए भी एक बड़ी प्रेरणा बनेगी।
परिजनों का कहना है कि कृति शुरू से ही पढ़ाई में बेहद होनहार रही हैं और उन्होंने दिन-रात मेहनत करके यह मुकाम हासिल किया है। इस बड़ी कामयाबी से पूरे गोयल परिवार और राम कम्युनिकेशन परिवार में खुशी और जश्न का माहौल है।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129