शिवपुरी। जिला कलेक्टर अर्पित वर्मा ने गुरुवार को जारी आदेश में शिवपुरी जिले में सोशल मीडिया पर प्रतिबन्धक आदेश लागू कर दिया है। इसके तहत सोशल प्लेटफॉर्म पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों और आपत्तिजनक सामग्री फैलाने वालों पर जिला प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत शिवपुरी जिले की पूरी राजस्व सीमा में सख्त प्रतिबंधात्मक आदेश जारी कर दिए हैं।
प्रशासन का साफ कहना है कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवाहों, भ्रामक संदेशों या ऐसी सामग्री को बढ़ावा न दें जिससे आपसी सौहार्द बिगड़े।
इन गतिविधियों पर पूरी तरह से रोक:
आपत्तिजनक पोस्ट नहीं कर सकेंगे,
फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम या किसी भी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई भी ऐसा फोटो, वीडियो, ऑडियो या मैसेज शेयर नहीं किया जाएगा जिससे धार्मिक, सामाजिक या जातिगत भावनाएं आहत हों और सांप्रदायिक तनाव फैले।
लाइक और शेयर करने पर होगी कार्रवाई: सिर्फ पोस्ट डालने वाला ही नहीं, बल्कि अगर आपने किसी भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट को लाइक, कमेंट, शेयर या फॉरवर्ड किया, तो आप भी सीधे तौर पर फंसेंगे।
ग्रुप एडमिन की अब व्यक्तिगत जिम्मेदारी: व्हाट्सएप या अन्य सोशल मीडिया ग्रुप्स के एडमिन लोग यह सुनिश्चित करें कि उनके ग्रुप में कोई भी भ्रामक या तनाव पैदा करने वाला मैसेज न आए। अगर ऐसा हुआ तो एडमिन पर भी गाज गिरेगी।
अपुष्ट और भ्रामक खबरें बैन:
किसी भी घटना को तोड़-मरोड़कर पेश करना, अफवाह फैलाना या लोगों को गैरकानूनी गतिविधियों के लिए उकसाना पूरी तरह प्रतिबंधित है।
नियम तोड़ा तो होगी सीधी कार्रवाई (IT Act & BNS):
कलेक्टर अर्पित वर्मा द्वारा यह आदेश जिले में कानून-व्यवस्था और आम जनता की सुरक्षा बनाए रखने के लिए जारी किया गया है। यदि कोई भी व्यक्ति इस आदेश का उल्लंघन करते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) और भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 223 के तहत बेहद सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
#धमाका_न्यूज़ #Shivpuri #CollectorShivpuri #MPNews #StrictAction #SocialMediaAlert
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें