#धमाका_खास_खबर: ट्रेन से पानी लेने उतरे यात्री ताहिर खान चल पड़ी ट्रेन पकड़ते गिरा, मौके पर मौजूद आरपीएफ के स्टाफ ने बचाई जान, एक बार फिर RPF स्टाफ शिवपुरी Asi नरसीलाल मीना, HC जितेन्द्र सिंह ने दिया इंसानियत और जांबाजी का परिचय
shivpuri शिवपुरी। शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ के दो जवानों ने एक यात्री की जान बचाकर फिर एक बार इंसानियत और जांबाजी की मिसाल पेश की है। जिसकी सर्वत्र सराहना की जा रही है। घटना शनिवार रविवार दरम्यानी रात की है जब गाड़ी 02200 बांद्रा टर्मिनस वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल शिवपुरी आई हुई थी। इसी दौरान एक यात्री ताहिर जो पानी लेने उतरा था गाड़ी चलने पर भागने लगा और पीछे के कोच में चढ़ने का प्रयास किया तभी पैर फिसलने पर गिर गया। गिरने पर जब वह गाड़ी के नीचे जाने लगा तो RPF स्टाफ शिवपुरी Asi नरसीलाल मीना, HC जितेन्द्र सिंह द्वारा उसे प्लेटफार्म की ओर खींच लिया जिससे यात्री ताहिर की जान बच पाई है। ताहिर खान जिसे मामूली चोट आई उसने जान बचाने को लेकर RPF स्टाफ को धन्यवाद दिया। बाद गाड़ी सकुशल रवाना होने लगी तब भी यात्री ने इन दोनों का बार बार शुक्रिया अदा किया साथ ही स्टेशन पर मौजूद अन्य यात्रियों ने भी इस बात की सराहना की। आपको बता दें कि मेंटीनेंस के चलते सीसीटीवी बंद थे। स्टेशन मास्टर प्रशांत गंधर्व ने उक्त दोनों जांबाज आरपीएफ स्टाफ को सम्मानित करने वरिष्ठ कार्यालय को पत्र लिखा है।
Next Story
पुरानी पोस्ट
मुख्यपृष्ठ
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)











सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें