Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले को लेकर भिड़े पुलिस और कांग्रेस नेता, दमकल बुलाई तो भीगी वर्दी और नेता, तीखी झड़प के बीच नहीं फूंक सके पुतला, देखिए video

गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
* माधव चौक पर जमकर नारेबाजी, पुतला छीनने को लेकर पुलिस और कांग्रेसियों में हुई खींचतान
शिवपुरी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन गुरुवार को शिवपुरी शहर में देखने को मिला। शिवपुरी के माधव चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ता ज्ञानेश कुमार का पुतला लेकर पहुंचे और जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन करने जा ही रहे थे कि तभी कोतवाली टी आई रोहित दुबे अचानक प्रकट हुए उनके पीछे अन्य साथी भी आए और पुतला छीना जाने लगा। पुलिस ने पुतला छीनने की कोशिश की तो कांग्रेसियों और पुलिस के बीच झड़प और खींचतान की स्थिति बन गई।
                        (देखिए video)
पुलिस द्वारा पुतला छीनने के दौरान भीड़ में से किसी ने पुतले में पेट्रोल होने की बात कह दी। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने पुतले में आग नहीं लग सके, इसके लिए फायर ब्रिगेड बुला ली।
भीग गई वर्दी और नेताजी
फायर ब्रिगेड ने पुतले पर पानी डाला, जिससे मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी और कांग्रेस नेता तक भीग गए। काफी प्रयास के बावजूद शिवपुरी में कांग्रेसी पुतला दहन नहीं कर सके।
कार्यकर्ता ने पुलिस पर कपड़े फाड़ने के आरोप लगाए
पुतला छीनने को लेकर हुई खींचतान के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता टिंकल रजक ने पुलिस पर उनके कपड़े फाड़ने के आरोप लगाए। इसे लेकर उनकी कोतवाली टी आई रोहित दुबे से जमकर बहस हुई। मौके पर कुछ देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। बाद में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने हस्तक्षेप कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शांत कराया।
इस दौरान कांग्रेसियों ने पुलिस के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिसकर्मी पुतला छीनने का प्रयास करते और फायर ब्रिगेड द्वारा पुतले पर पानी डालते नजर आ रहे हैं।
शशि शर्मा ने पुलिस पर लगाए मनमानी के आरोप
कांग्रेस की नेता प्रतिपक्ष शशि शर्मा ने पुलिस पर अभद्रता और मनमानी करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से पुतला दहन कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने जबरदस्ती विवाद की स्थिति पैदा की। उन्होंने पुतले में पेट्रोल होने की बात से भी इनकार किया और कहा कि पुतले में पेट्रोल नाम की कोई चीज नहीं थी।











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129