शिवपुरी। शहर के श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल परिसर में 70 वी राष्ट्रीय बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन रफ्तार और रोमांच का समागम विभिन्न एथलेटिक्स प्रतिस्पर्धाओं में देखने को मिला। शुक्रवार को हीट राउण्ड के अलावा कई प्रतिस्पर्धाओं के फाइनल राउण्ड भी आयोजित हुए। महाराष्ट्र की बेटियों का 3000 मीटर व 100 मीटर में शानदार प्रदर्शन रहा। 3000 मीटर में महाराष्ट्र की हिमांशी प्रवीण ने 10 मिनट एवं 12.64 सेकेण्ड में दौड़ पूरी कर गोल्ड हासिल किया तो वहीं तमिलनाडु की थनिष्का ने 10 मिनट एवं 13.94 सेकेण्ड के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। महाराष्ट्र की ही रूहीगिरीशराम ने 10 मिनट एवं 13.97 सेकेण्ड के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। वे सिल्वर मेडल की दौड़ से महज 3 मिली सेकेण्ड चूक गई। महाराष्ट्र की बेटियों का 100 मीटर में भी शानदार प्रदर्शन रहा। सबरी संदीप ने 11.80 सेकेण्ड में दौड़ पूरी कर गोल्ड जीता तो महाराष्ट्र की ही पटोक्रिशा ने 12.01 सेकेण्ड में सेकेण्ड के साथ दूसरा स्थान हासिल किया जबकि दिल्ली की अमियारा खोंसला ने 12.07 सेकेण्ड के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। इस तरह महाराष्ट्र की टीम ने 2 गोल्ड मेडल, 1 सिल्वर व 1 कांस्य मेडल हासिल किया। शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारी आकाश सिंह यादव के मार्गदर्शन व ऑब्जर्बर डीके सिंह की देखरेख में विभिन्न प्रतिस्पर्धाएं आयोजित हुईं। जिला क्रीड़ा अधिकारी चंद्रशेखर बेमटे ने मैदान से लेकर आवास तक व्यवस्थाओं का सतत निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न समितियों में शामिल प्राचार्य आरपी जाटव, यादवेन्द्र चौधरी, अजय बाथम, राजेश कम्ठान, बीईओ रामकृष्ण रघुवंशी, बीआरसीसी अंगद सिंह तोमर, प्रचार-प्रसार समिति के भगवती प्रसाद शर्मा, नीरज सरैया, दीपक मांझी, अभिषेक श्रीवास्तव, स्नेह रघुवंशी, शिवनाथ सिंह वैस, संस्कार मिश्रा आदि ने अपनी-अपनी भूमिका निर्वहन किया। इधर शुक्रवार को भी फोटोफिनिश टीम के प्रभारी इशान रैदास ने राहुल गुर्जर, अंकित, किशोर, छविनाथ, शनिसिंह व रघुनंदन सिंह के साथ सटीम परिणाम दिए।
400 मीटर में तेलांगना को गोल्ड, केरल का रजत व कांस्य पर कब्जा
शुक्रवार को ही 400 मीटर दौड़ के फाइनल मुकाबले भी खेले गए। प्रचार-प्रसार प्रभारी नीरज सरैया ने बताया कि तेलंगाना की नल्लावेली ने 55.89 सेकेण्ड में दूरी तय कर गोल्ड जीता जबकि केरला की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अलका सिनौज ने 56.14 सेकेण्ड के साथ रजत पदक जबकि केरला की ही इवानाटोमी ने 56.58 सेकेण्ड में सीमा रेखा पार कर कांस्य पदक पर कब्जा किया।
पोल बॉल्ट में उत्तर प्रदेश की प्रेक्षा ने पाया गोल्ड
खेल शिक्षक अजय बाथम ने बताया कि पोल बॉल्ट के फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश की प्रेक्षा पटेल ने 2.80 मीटर की उछाल लगाकर प्रदेश को गोल्ड दिलाया तो वहीं उड़ीसा की लेंका ने 2.70 मीटर के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। तीसरे पायदान पर तमिलनाडु की तनिष्का श्री रहीं। इन्होंने 2.60 मीटर ऊंचाई तय कर कांस्य पदक हासिल किया।











सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें