शिवपुरी, 20 नवम्बर 2026। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड शिवपुरी के संभाग प्रथम एवं शिवपुरी वृत्त के क्षेत्रांतर्गत कंपनी से प्राप्त निर्देशों के तहत संपर्क अभियान कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में विद्युत उपभोक्ताओं से नवीन कनेक्शन, बिल संशोधन, ई-केवाईसी एवं विद्युत संबंधी अन्य शिकायतें प्राप्त कर उनका मौके पर निराकरण किया जाएगा।
विद्युत उपभोक्ताओं को अपनी सेवाओं और शिकायतों के समाधान के लिए सुविधाजनक व त्वरित माध्यम उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संपर्क अभियान कैम्प लगाए जा रहे हैं। इसके माध्यम से उपभोक्ताओं की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर ही समाधान सुनिश्चित किया जा सकेगा।
21 नवम्बर को आयोजित होने वाले संपर्क अभियान कैम्पों में वितरण केंद्र शिवपुरी शहर पूर्व क्षेत्र में वार्ड क्रमांक 29 में फिजीकल थाना संजय कॉलोनी के पास, वितरण केंद्र शिवपुरी शहर पश्चिम क्षेत्र के वार्ड नम्बर 19 में गोविंदपुरा कॉलोनी, वितरण केंद्र शिवपुरी ग्रामीण अंतर्गत ढकरोला के मंदिर के पास, वितरण केंद्र सतनवाड़ा के ग्राम इमलिया के पंचायत भवन में, वितरण केंद्र बडौदी के ग्राम टोंका में पंचायत भवन में, वितरण केंद्र पोहरी प्रथम के ग्राम सालोदा में पंचायत भवन पर, वितरण केंद्र पोहरी द्वितीय के ग्राम इदुरखी के आंगनवाड़ी के पास, वितरण केंद्र बैराड़ प्रथम के ग्राम गाजीगढ में प्राथमिक विद्यालय के पास, वितरण केंद्र बैराड़ द्वितीय के ग्राम बालापुर के प्राथमिक विद्यालय के पास, वितरण केंद्र बदरवास के ग्राम बूढाडोंगर में पंचायत भवन के पास, वितरण केंद्र खैराघाट के ग्राम जरगंवा सानी के विक्रम सिंह के मकान के पास, वितरण केंद्र दिनारा के ग्राम डबरा दिनारा में पंचायत भवन के पास, वितरण केंद्र नरवर के वार्ड नम्बर 9 में मंगल भवन के पास, वितरण केंद्र खनियाधाना शहर के ग्राम वनखेडा में शिविर लगाए जाएगें।
विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि और स्थान पर आयोजित कैम्प में उपस्थित होकर नवीन कनेक्शन, बिल संशोधन, ई-केवाईसी तथा अन्य विद्युत शिकायतों का निराकरण कराएं।











सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें