शिवपुरी। सोशल मीडिया पर प्रसारित खबर, जिले के ग्राम डैडरी (थाना गोपालपुर) में समय पर 108 एंबुलेंस न मिलने के कारण प्रसूता और नवजात शिशु की मृत्यु होने के मामले में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने त्वरित संज्ञान लिया है। इस पूरे प्रकरण की जांच के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की अध्यक्षता में जांच दल गठित किया है। अनुविभागीय दण्डाधिकारी शिवपुरी, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय शिवपुरी एवं श्रीमती कामना सक्सेना, जिला प्रबंधक, एसआरएलएम जांच दल में शामिल हैं। जांच दल को 7 दिनों के भीतर अपना स्पष्ट अभिमत के साथ जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशासन के संज्ञान में आया था कि ग्राम डैडरी निवासी श्रीमती ज्योति आदिवासी (पत्नी राजवीर आदिवासी) को प्रसव पीड़ा होने पर उनके परिजनों ने लगभग 5 घंटे तक अलग-अलग मोबाइल नंबरों से 108 एंबुलेंस सेवा के लिए संपर्क किया, लेकिन समय पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। इसके परिणामस्वरूप प्रसूता का घर पर ही प्रसव हो गया और नवजात शिशु की मृत्यु हो गई। इसके बाद परिजन प्रसूता को निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज शिवपुरी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे भी मृत घोषित कर दिया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए जांच दल गठित किया गया है।











सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें