शिवपुरी। नगर में कोर्ट रोड स्थित शिवराम मेडिकल के संचालक दिनेश गर्ग की होनहार सुपुत्री डॉ निकिता गर्ग संभाग में प्रथम आई हैं, उनकी इस उपलब्धि पर प्रदेश के मुख्य मंत्री डॉ मोहन यादव ने उन्हें सम्मानित किया।
मध्य प्रदेश राज्य दंत परिषद द्वारा दिनांक 19 नवंबर 2026 को राज्य स्तर पर आयोजित हीरक जयंती समारोह एवं युवा दंत चिकित्सा संवाद कार्यक्रम में मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा वर्ष 2025 में डेंटल सर्जन परीक्षा में शिवपुरी के श्री दिनेश गर्ग शिवराम मेडिकल बालों की सुपुत्री श्रीमती डॉक्टर निकिता गर्ग को डॉ मोहन यादव मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश द्वारा ग्वालियर संभाग में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर एवं प्रदेश में पांचवां स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें