शिवपुरी। बाबा खाटू श्याम के जन्मोत्सव को लेकर शिवपुरी में भक्तिमय उत्साह का माहौल बनने जा रहा है। इस पावन अवसर पर ॐ श्री बाबा श्याम सेवा समिति शिवपुरी द्वारा 19 नवंबर 2026, गुरुवार को भव्य श्याम शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर श्याम भक्तों में खासा उत्साह है।
समिति की ओर से बाबा श्याम के सभी प्रेमी भक्तों को इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया गया है। शोभायात्रा 19 नवंबर को सुबह 11 बजे खेड़ापति हनुमान जी मंदिर से प्रारंभ होगी।
मयंक खेमरिया एवं श्री हरिदास म्यूजिकल ग्रुप देंगे भजनों की प्रस्तुति
बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में मयंक खेमरिया एवं श्री हरिदास म्यूजिकल ग्रुप द्वारा भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दी जाएंगी। ग्रुप के साथ बाल कलाकार दर्शित शर्मा भी अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा गायिका रजनी शर्मा, ज्योति पाल, मोहिनी झा और गायक दीपक राठौर सहित अन्य कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियों से श्याम भक्ति की छटा बिखेरेंगे।
समिति ने समस्त श्याम प्रेमियों से परिवार सहित पहुंचकर बाबा श्याम के जन्मोत्सव में सहभागी बनने और धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है।
स्थान: खेड़ापति हनुमान जी मंदिर, शिवपुरी











सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें