Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_अच्छी_खबर: पटाखे वाली आवाज निकाली, बुलेट पर 2000 का चालान ठोका, फिजिकल पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी

बुधवार, 25 नवंबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। शहर में फिजिकल थाना पुलिस ने मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर पटाखे जैसी आवाज निकालने वाली बुलेट पर कार्रवाई की। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 2000 रुपये का चालान ठोक दिया है। फिजिकल थाना प्रभारी अविनाश राठौड़ ने बताया कि शहर में आजकल युवा स्टंट के लिए बाइक में पटाखा साइलेंसर लगाते हैं, जिससे लोग डर जाते हैं और ध्वनि प्रदूषण भी फैलता है। उम्मीद है कि इस कार्रवाई से स्टंटबाजों पर लगाम लगेगी। बता दें कि चंद रोज पूर्व भी फिजिकल पुलिस ने बाइक पकड़कर जुर्माना ठोका था।
सोन चिरैया रोड पर भी दो बुलेट का आतंक
शहर की सोन चिरैया रोड पर भी दो बाइक का आतंक है। पटाखा फोड़ बाइक के शोर से कई लोग डरकर आपस में टकरा चुके है जबकि महिला और बच्चे डर जाते हैं।











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129