Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: पॉश गांधी कॉलोनी में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची बिजली कंपनी की टीम का भारी विरोध, भड़के रहवासी बोले- 'दम है तो पुरानी शिवपुरी और कमलागंज में लगाकर दिखाओ', बैठे धरने पर

बुधवार, 25 नवंबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
shivpuri शिवपुरी। शिवपुरी। शहर में स्मार्ट मीटर लगाने की कवायद अब बिजली कंपनी के लिए गले की फांस बनती जा रही है। सही-सलामत चल रहे पुराने मीटरों को जबरन बदलने की कार्रवाई से नाराज शहरवासियों का गुस्सा अब सड़कों पर फूटने लगा है। ताजा मामला शहर की पॉश गांधीनगर कॉलोनी का है, जहां मीटर लगाने पहुंची बिजली कंपनी की टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा और हालात धक्का-मुक्की व धरने तक जा पहुंचे।
                       (देखिए video)
नाले के पास भड़का विवाद, धरने पर बैठे समाजसेवी
जानकारी के अनुसार, बिजली कंपनी के सहायक यंत्री (AE) इंदरकुमार बघेल अपनी टीम के साथ विवेकानंद कॉलोनी में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे थे। कॉलोनी में नाले के समीप जैसे ही टीम ने काम शुरू किया, स्थानीय रहवासी भड़क गए और टीम को खरी-खोटी सुनाने लगे। विवाद इतना बढ़ा कि मौके पर झगड़े जैसे हालात बन गए। इसी बीच, समाजसेवी राघवेंद्र ने बिजली कंपनी के एक कर्मचारी पर धक्का देने का गंभीर आरोप लगाया और आक्रोशित होकर मौके पर ही धरने पर बैठ गए।
रहवासियों की खुली चुनौती- 'कमलागंज और पुरानी शिवपुरी में लगाकर दिखाओ'
हंगामे की आवाज सुनकर बड़ी संख्या में पड़ोसी भी मौके पर जमा हो गए। लोगों का आरोप था कि बिजली कंपनी के कर्मचारी सिर्फ चुनिंदा और शांत कॉलोनियों में ही रौब दिखाकर मीटर बदल रहे हैं। आक्रोशित रहवासियों ने टीम को खुली चुनौती देते हुए कहा कि "यदि विभाग में हिम्मत है, तो पहले कमलागंज, पुरानी शिवपुरी, चिलौद और सईसपुरा जैसे इलाकों में स्मार्ट मीटर लगाकर दिखाए, तब बात बने।"
काफी देर तक कॉलोनी में गहमागहमी और हंगामे का माहौल बना रहा, जिससे बिजली कंपनी की टीम को भारी फजीहत झेलनी पड़ी।
क्या सरकारी तौर पर मीटर बदलना वैध है?
* सरकारी योजना के तहत वैधता: केंद्र सरकार के ऊर्जा मंत्रालय की 'रिवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम' (RDSS) और मध्य प्रदेश विद्युत नियामक आयोग (MPERC) के नियमों के तहत बिजली वितरण कंपनियों (जैसे शिवपुरी में कार्यरत MPMKVVCL) को पुराने मीटर बदलकर स्मार्ट मीटर लगाने का अधिकार दिया गया है। चूंकि मीटर बिजली कंपनी की संपत्ति होता है, इसलिए तकनीकी रूप से विभाग इसे अपग्रेड कर सकता है।
* प्रीपेड मीटर की अनिवार्यता पर नया नियम (2026 अपडेट): अप्रैल 2026 में केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (CEA) के नियमों में संशोधन और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री द्वारा संसद में दिए गए स्पष्टीकरण के अनुसार, प्रीपेड स्मार्ट मीटर अनिवार्य नहीं, बल्कि वैकल्पिक (Optional) हैं। विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 47(5) के तहत उपभोक्ता को यह चुनने का अधिकार है कि वह पोस्टपेड बिलिंग चाहता है या प्रीपेड। * प्रक्रिया का पालन जरूरी: भले ही मीटर बदलना सरकारी योजना का हिस्सा हो, लेकिन नियमों के तहत कर्मचारी बिना पूर्व सूचना, उपभोक्ता की मौजूदगी के बिना या जबरदस्ती चालू मीटर नहीं बदल सकते। पुराने मीटर की अंतिम रीडिंग उपभोक्ता को दिखाना और नए मीटर की टेस्ट रिपोर्ट/रसीद देना अनिवार्य है। (शिवपुरी की कृष्णपुरम और तारकेश्वरी कॉलोनी में भी इसी बिना सूचना के मीटर बदलने की प्रक्रिया को लेकर विवाद हुआ था।)












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129