Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_अच्छी_खबर: 34 सालों के भरोसे के साथ हंस बिल्डिंग न्यू ब्लॉक में खुला विजयवर्गीय फर्नीचर का नया शोरूम, 77% तक की छूट के साथ ग्राहकों की लगी कतार

गुरुवार, 5 नवंबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
shivpuri शिवपुरी। शहर के मध्य हंस बिल्डिंग के पास, न्यू ब्लॉक में मंगलवार को विजयवर्गीय फर्नीचर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स के ऑल-न्यू ग्रैंड शोरूम का भव्य उद्घाटन हुआ। 34 वर्षों के अटूट विश्वास और परंपरा को नए रूप में समेटे इस आधुनिक शोरूम की शुरुआत के पहले ही दिन ग्राहकों में भारी उत्साह देखा गया।
उद्घाटन के पहले ही दिन शोरूम पर ग्राहकों की जबरदस्त भीड़ उमड़ी और इलेक्ट्रॉनिक्स व फर्नीचर उत्पादों की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री हुई। ग्राहकों ने नए प्रतिष्ठान पर उपलब्ध आधुनिक और आकर्षक रेंज को काफी पसंद किया।
संचालक आशीष विजयवर्गीय एवं अभिषेक विजयवर्गीय ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि नए शोरूम की शुरुआत के उपलक्ष्य में ग्राहकों के लिए 'फेस्टिव सुपर सेविंग डील' के तहत कई विशेष उपहार और छूट दी जा रही है। उन्होंने बताया कि इस समय पूरे स्टोर पर 77 प्रतिशत तक की भारी छूट (महा बचत) दी जा रही है। इसके साथ ही हर खरीदी पर निश्चित उपहार, 7 बॉक्स ऑफर और 10,000 रुपये तक का स्क्रैच कार्ड डिस्काउंट भी ग्राहकों को मिल रहा है।
संचालकों के अनुसार, खरीदारी को आसान बनाने के लिए 25,000 रुपये तक का क्रेडिट कार्ड कैशबैक और 0% नो कॉस्ट ईएमआई (EMI) जैसी स्मार्ट फाइनेंस सुविधाएं भी दी जा रही हैं। साथ ही 'बंपर लकी ड्रा' के तहत हर खरीद पर आगामी खरीदारी के लिए शॉपिंग कूपन भी दिए जा रहे हैं। विजयवर्गीय परिवार ने बताया कि उद्घाटन के ये सभी विशेष ऑफर्स उनके दोनों स्टोर्स पर उपलब्ध हैं। पहले ही दिन मिले इस शानदार और ऐतिहासिक रिस्पॉन्स के लिए उन्होंने सभी ग्राहकों और शिवपुरी वासियों का आभार व्यक्त किया है।
विजयवर्गीय फर्नीचर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स के संचालक अभिषेक विजयवर्गीय को नवीन शो रुम का तोहफा नगर वासियों को देने को लेकर पत्रकार अनुपम शुक्ला, विपिन शुक्ला मामा, वीरेंद्र भुल्ले ने उन्हें गुलाब के फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। 













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129