Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_अच्छी_खबर: शिवपुरी में निष्का सेल्स का बड़ा धमाका: ग्राहकों की भारी मांग पर अब दिवाली तक शोरूम पर जारी रहेगी 'महा बचत महोत्सव' सेल, फिक्स्ड रेट पर मिलेंगे बंपर ऑफर्स, टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, और एसी जैसे बड़े अप्लायंसेज पर 70% तक की भारी छूट

गुरुवार, 5 नवंबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
shivpuri शिवपुरी। शहर के जाने-माने इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंसेज शोरूम निष्का सेल्स द्वारा आयोजित 'दिवाली महा बचत महोत्सव' को लेकर स्थानीय उपभोक्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। इसी भारी सफलता और ग्राहकों की बेहद मांग को देखते हुए निष्का सेल्स प्रबंधन ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब इस महासेल के सभी आकर्षक डिस्काउंट और ऑफर्स शोरूम पर धनतेरस से लेकर दिवाली तक (3 दिनों के लिए) जारी रहेंगे।
निष्का सेल्स के संचालक दीपेश अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया, "1 और 2 नवंबर को पीएस रेजीडेंसी में आयोजित महा बचत महोत्सव को शिवपुरी की जनता का अभूतपूर्व रिस्पॉन्स मिला। कई ग्राहक समय की कमी या भारी भीड़ के कारण अपनी पसंद के इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद खरीदने से चूक गए थे। अपने सम्मानित उपभोक्ताओं की इसी भारी मांग और त्योहार की खुशियों को दोगुना करने के लिए, हमने इस ग्रैंड सेल को अब सीधे अपने शोरूम पर ट्रांसफर कर दिया है। अब धनतेरस से लेकर दीपावली तक के विशेष मुहूर्त में भी ग्राहकों को वही 70% तक की छूट और सभी ऑफर्स मिलते रहेंगे।"
फिक्स्ड रेट और बंपर ऑफर्स की धूम
संचालक दीपेश अग्रवाल ने विशेष रूप से स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान पारदर्शिता और बेहतरीन डील्स बनाए रखने के लिए धनतेरस सेल पूरी तरह फिक्स्ड रेट (Fixed Price Deals) पर ही आधारित रहेगी। इसके साथ ही शोरूम पर निम्नलिखित ऑफर्स का लाभ उठाया जा सकेगा:
  • 70% तक की भारी छूट: टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, और एसी जैसे बड़े अप्लायंसेज पर।
  • अश्योर्ड गिफ्ट्स: प्रत्येक टीवी, फ्रिज, और एसी की खरीदी पर निश्चित उपहार।
  • शानदार एक्सचेंज ऑफर्स: पुराने इलेक्ट्रॉनिक्स बदलें और नए घर ले जाएं।
  • टॉप ब्रांड्स की उपलब्धता: LG, Samsung, Bosch, Blue Star, midea, Lloyd, Philips, Havells, HP, Lenovo समेत देश-विदेश के सभी नामी ब्रांड्स एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं।
धनतेरस और दीपावली के इस पावन अवसर पर निष्का सेल्स ने शिवपुरी वासियों को सबसे किफायती दामों में होम अप्लायंसेज अपग्रेड करने का यह सुनहरा और आखिरी मौका दिया है।















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129