*-पूरे जज्बे से खेलें और हर परिणाम को स्वीकार करें: जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा
शिवपुरी। अपने-अपने राज्यों की तख्तियां और ध्वज थामकर रंगबिरंगी पोशाकों में गुरूवार की दोपहर श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल परिसर में देश भर के 28 राज्यों, 8 केंद्र शासित प्रदेशों सहित शैक्षणिक बोर्ड की 37 टीमों में शामिल 783 बेटियों ने बैण्ड की धुन पर कदम ताल शुरू किया तो माहौल मंत्रमुग्ध करने वाला हो गया। एक-एक करके सभी टीमें टीम मंच के सामने से गुजरीं और परंपरागत तरीके से अतिथियों को सलामी देते हुए आगे बढ़ते गए। इसी के साथ शिवपुरी में 70 वी 17 वर्षीय बालिका राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आगाज हो गया। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव ने कहा कि आज शिवपुरी का सौभाग्य है कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के माध्यम से हमें देश भर से आईं खिलाडिय़ों के रूप में भारत दर्शन हो रहा है।एक दिन आप अपने खेल से विश्व पटल पर भारत माता का सम्मान बढ़ाएंगे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव ने कहा कि आप सभी अनुशासन में रहकर पूरे जज्बे के साथ खेलें और परिणाम जो भी आए उसे स्वीकार करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन ने कहा कि भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकार ने खेल और खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने के लिए बजट में कई गुना वृद्धि की है।आप सभी खेल भावना और अनुशासन में रहकर अच्छा खेले और आगे चलकर विश्व भर में भारत माता की कीर्ति का परचम फहराएं। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मौजूद नपा अध्यक्ष गायत्री शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता हरवीर सिंह रघुवंशी, भाजपा जिला महामंत्री लवलेश जैन चीनू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोपाल पाल,पार्षद विजय शर्मा ने भी सभी खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दी। इससे पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी आकाश सिंह यादव ने स्वागत भाषण में कहा कि शिवपुरी जिले के लिए सौभाग्य की बात है हम लगातार दो राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के आयोजन के साक्षी बन रहे हैं। सभी बच्चे सुरक्षा और खेल भावना के साथ खेलें। जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव ने ध्वजारोहण किया व सभी खिलाडिय़ों ने शपथ ली। जिला पंचायत अध्यक्ष ने प्रतियोगिता के शुभारंभ की विधिवत घोषणा की। आभार व्यक्त जिला क्रीड़ा अधिकारी चंद्रशेखर बेमटे ने किया।मंच संचालन बीआरसी अंगद सिंह तोमर, गिरीश मिश्रा, हेमलता चौधरी व महेन्द्र उपाध्याय द्वारा किया गया।अंत में सभी अतिथियों को जिला शिक्षा अधिकारी आकाश सिंह यादव व क्रीड़ा अधिकारी चंद्रशेखर बेमटे ने स्मृति चिन्ह भेंट किए। कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से आब्जर्वर डीके सिंह, पूर्व बीईओ मनोज निगम, पूर्व डीएसओ महेंद्र सिंह तोमर, शिवपुरी बीईओ कौशल गौतम, बदरवास बीईओ रामकृष्ण रघुवंशी,प्राचार्य एनके जैन,आरपी जाटव,राजेश कम्ठान, यादवेन्द्र चौधरी,अजय बाथम, विवेक वर्धन शर्मा, प्रचार प्रसार समिति के भगवती प्रसाद शर्मा,नीरज सरैया, राजीव भार्गव,स्नेह रघुवंशी,दीपक मांझी, संस्कार मिश्रा, शिवनाथ सिंह वैस ,शरद निगम,राजू जाट आदि मौजूद रहे।
खेलो खेल खिलाड़ी आज ....कल खुशियों का आवेगा .....
शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान ,बाल शिक्षा निकेतन स्कूल के विधार्थियों ने खेलो खेल खिलाड़ी आज ....कल खुशियों का आवेगा ...की सुंदर प्रस्तुति दी,तो वहीं हैप्पीडेज स्कूल की छात्राओं ने स्वागतम ... स्वागतम...तथा सैंट बेनेडिक्ट स्कूल की बेटियों ने शुभ स्वागतम् ....अथ स्वागतम् गीत पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं। अतिथियों ने सरस्वती विद्या पीठ के बैण्ड के सदस्यों सहित सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले बच्चों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
शुभारंभ के साथ ही 100 व 400 मीटर के हीट राउण्ड हुए आयोजित
प्रतियोगिता का शुभारंभ होते ही प्रतिस्पर्धाएं भी शुरू हो गईं। प्रचार-प्रसार प्रभारी नीरज सरैया ने बताया कि सबसे पहले 400 मीटर दौड़ का पहला हीट राउण्ड आयोजित किया गया जिसमें 57.45 सेकेण्ड के साथ केरला की ईवाना टोमी ने पहले नंबर पर क्वालीफाई किया। उनके अलावा तमिलनाडु की शालिनी, हरियाणा की आसी शर्मा, केरला की अलक्का सिनोज, तमिलनाडु की एसके दीपथासारा, गुजरात की स्लोटजलपारा, तेलंगाना की नल्लावेली, केबीएस की कृतिका, पंजाब की जशनदीप, सीबीएसई की लक्ष्या, महाराष्ट्र की संतोषी व सौमाती, कर्नाटक की मेघा, दिल्ली की वंशिका, गुजरात की जनाविवा, हरियाणा की वृष्टि, कर्नाटका की माधुरी, टीआईएसई की तिया माउलनी, असम की दिशानाथ, तेलंगाना की एरीपहली, दिल्ली की प्रिया, उत्तरप्रदेश की अनन्या, झारखंड की खुशबू यादव व सीआईएससीई की एम लक्ष्यता ने क्वालीफाई किया है। जबकि 100 मीटर में महाराष्ट्र की सावरी संदीप ने 12 सेकेण्ड के साथ पहले नंबर पर क्वालीफाई किया है। दूसरे नंबर भी महाराष्ट्र की पटोलेक्रिषा रहीं। उनके अलावा 22 अन्य बालिकाओं ने भी अगले राउण्ड के लिए क्वालीफाई किया है।











सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें